facebookmetapixel
Advertisement
क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक दिन इंसान को बेकार बना देगा? जानें एक्सपर्ट इसपर क्या सोचते हैंNSE का बड़ा धमाका: अब नैनोसेकंड में होंगे ट्रेड, 1000 गुना बढ़ जाएगी ट्रेडिंग की रफ्तार500% का मोटा डिविडेंड! एग्रीकेमिकल सेक्टर की कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेअमेरिकी कोर्ट के फैसले और ट्रंप के बयान पर भारत की नजर, सरकार ने कहा: हम अभी स्टडी कर रहे1 शेयर के बदले मिलेंगे 3 फ्री बोनस शेयर! IT सेक्टर की कंपनी का निवेशकों को तोहफा, देखें पूरी डिटेलPM मोदी और राष्ट्रपति लूला की बैठक: भारत-ब्राजील के बीच $20 अरब के व्यापार का बड़ा लक्ष्य तयDividend Stocks: बाजार में कमाई का मौका! अगले हफ्ते ये 6 कंपनियां देने जा रही हैं डिविडेंड, देखें लिस्टदिल्ली में अलर्ट! लाल किला और चांदनी चौक पर बढ़ी सुरक्षा, आतंकियों की मंशा खुफिया रिपोर्ट में आई सामनेIndia-US Trade Deal: अप्रैल में लागू हो सकता है भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता, पीयूष गोयल का बड़ा बयानExplainer: सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद लगाया 10% ग्लोबल टैरिफ! क्या अब बदल जाएगी भारत-अमेरिका ट्रेड डील?

Apple भारत में खोलेगा 4 नए स्टोर, मेड इन इंडिया iPhone 16 Pro की बिक्री इसी महीने होगी शुरू

Advertisement

एप्पल (Apple) ने अप्रैल 2023 में भारत में अपने पहले दो स्टोर दिल्ली और मुंबई में खोले थे। माना जा रहा है कि नए स्टोर अगले वर्ष खोले जा सकते हैं।

Last Updated- October 04, 2024 | 11:32 AM IST
Apple इंडिया की आय को iPhone की बिक्री से दम, देश में चार नए स्टोर खोलने की तैयारी Apple India's income boosted by iPhone sales, preparations to open four new stores in the country

आईफोन (iPhone) बनाने वाली कंपनी एप्पल (Apple) भारत में चार और स्टोर खोने जा रही है। नए स्टोर पुणे, बेंगलुरु, दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में खोले जाएंगे।

कंपनी ने शुक्रवार को बयान में कहा, कंपनी जल्द अपने पहले ‘मेड इन इंडिया’ आईफोन 16 प्रो (iPhone 16 Pro) और आईफोन 16 प्रो मैक्स (iPhone 16 Pro max) भी पेश करेगी।

एप्पल के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट (रिटेल) डेयरड्रे ओब्रायन ने कहा, ‘‘ हम अपनी नयी टीमें बना कर खुश हैं। हम भारत में और अधिक स्टोर खोलने की योजना बना रहे हैं। हम इस देश में अपने ग्राहकों के जुनून से प्रेरित हैं।”

फिलहाल दिल्ली और मुंबई में हैं एप्पल के स्टोर

बता दें कि एप्पल (Apple) ने अप्रैल 2023 में भारत में अपने पहले दो स्टोर दिल्ली और मुंबई में खोले थे। माना जा रहा है कि नए स्टोर अगले वर्ष खोले जा सकते हैं।

बयान में कहा गया, ‘‘ एप्पल अब भारत में आईफोन 16 प्रो और आईफोन 16 प्रो मैक्स समेत सभी आईफोन 16 मैन्युफेक्चर कर रहा है।’’ एप्पल ने 2017 में भारत में आईफोन की मैन्युफेक्चरिंग शुरू की थी।

एप्पल ने कहा कि भारत में बने आईफोन 16 प्रो और प्रो मैक्स जल्द ही हमारे स्थानीय ग्राहकों के लिए और दुनिया भर के चुनिंदा देशों में एक्सपोर्ट के लिए उपलब्ध होंगे।’’

रिपोर्ट के अनुसार, ‘मेड-इन-इंडिया’ आईफोन 16 प्रो और आईफोन 16 प्रो मैक्स (iPhone 16 Pro Max) की सप्लाई इसी महीने शुरू होने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - October 4, 2024 | 11:32 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement