facebookmetapixel
Advertisement
‘मेक इन इंडिया’ से ‘ग्लोबल बाजारों तक’: नए FDI नियमों से 1.8 करोड़ मैन्युफैक्चरिंग MSME के लिए खुलेंगे नए दरवाजें RBI ने टाटा संस को अपर लेयर एनबीएफसी की लिस्ट में बरकरार रखा, लिस्टिंग पर अभी भी बना सस्पेंसLIC Q1FY27 Results: प्रीमियम इनकम में उछाल से 23% बढ़ा मुनाफा, कमाए ₹2,37,848 करोड़Cabinet Decision: असम में हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़ा बूस्ट, ₹8,970 करोड़ की लागत वाले गुवाहाटी-तेजपुर कॉरिडोर को हरी झंडीCabinet Decision: ₹23,731 करोड़ की ‘गोबरधन’ योजना को हरी झंडी, बायोगैस उत्पादन को मिलेगा बढ़ावालखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे बनाने वाली कंपनी पर 2 साल का प्रतिबंध, 3 अधिकारी निलंबितPNB हाउसिंग फाइनेंस पर ब्रोकरेज बुलिश, Q1 नतीजों के बाद शेयर में तेजी, ब्रोकरेज ने दिया ₹1,390 तक का टारगेटRBI पॉलिसी से बॉन्ड मार्केट को मिला सहारा, Debt Funds में निवेशक कहां लगा सकते हैं दांव?AI के दौर में छोटी कंपनियां बनेंगी रोजगार का बड़ा जरिया: नंदन नीलेकणिभारत में गूगल के 15 अरब डॉलर के डेटा सेंटर प्रोजेक्ट पर मंडराया पर्यावरण का खतरा

2020 में बैन होने के बाद भारत में फिर लौटे चीनी ऐप्स

Advertisement

गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर कम से कम 36 ऐसे ऐप्स फिर से उपलब्ध हैं, जो पहले बैन हो चुके थे।

Last Updated- February 12, 2025 | 8:15 PM IST
Google ने Play Store पर कुछ समय के लिए रख दिए ऐप, Google put apps on Play Store for some time

2020 में भारत सरकार ने जब 267 चीनी ऐप्स पर बैन लगाया था, तब लगा था कि ये हमेशा के लिए गए। लेकिन 2025 आते-आते ये ऐप्स नए नाम, नए अवतार में फिर से लौट आए हैं। गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर कम से कम 36 ऐसे ऐप्स फिर से उपलब्ध हैं, जो पहले बैन हो चुके थे। इनमें से कुछ ने सिर्फ नाम बदल लिया, तो कुछ ने मालिकाना हक में बदलाव दिखाकर वापसी की।

कौन-कौन से ऐप्स कर रहे हैं वापसी?

कई लोकप्रिय ऐप्स फिर से डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं। इनमें शामिल हैं

Xender (अब “Xender: File Share, Share Music”)
MangoTV (बिना बदलाव के वापस)
Youku (चाइनीज नेटफ्लिक्स)
Taobao (अब “Mobile Taobao”)
Tantan (अब “TanTan – Asian Dating App”)

कैसे कर रहे हैं ये ऐप्स भारत में एंट्री?

अब ये ऐप्स सीधे चीन से नहीं, बल्कि दूसरे देशों की कंपनियों के नाम से भारत में लिस्ट हो रहे हैं। सिंगापुर, वियतनाम, दक्षिण कोरिया, सेशेल्स, जापान और बांग्लादेश जैसी जगहों पर रजिस्ट्रेशन दिखाकर ये स्टोर्स में वापस आ गए हैं।

लोकप्रिय फैशन ब्रांड Shein को बैन होने के बाद रिलायंस ने भारत में फिर से लॉन्च कर दिया। सरकार ने कहा कि अब इस ऐप का डेटा भारत में ही स्टोर होगा, जिससे चीन को कोई एक्सेस न मिले।

2020 में PUBG Mobile पर बैन लगा, तो डेवलपर्स ने उसे Battlegrounds Mobile India (BGMI) के रूप में लॉन्च कर दिया। 2022 में यह भी बैन हुआ, लेकिन 2023 में फिर से वापसी कर ली।

Advertisement
First Published - February 12, 2025 | 8:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement