Business Standard
Advertisement
MTF से खरीदते हैं शेयर? मार्जिन कॉल और फोर्स्ड सेलिंग से बढ़ सकती है मुश्किलेंकच्चे तेल की कीमतों और पश्चिम एशिया तनाव से तय होगी इस हफ्ते बाजार की चाल, इन आंकड़ों पर रखें नजरFinancial Freedom: आखिर कितनी कमाई और बचत के बाद आप नौकरी की मजबूरी से बाहर निकल सकते हैं?चांदी के आभूषणों की शुद्धता जांचना अब होगा और आसान, BIS दो साल में बढ़ाएगा हॉलमार्किंग नेटवर्कभारतीय शेयर बाजार में लौटा विदेशी निवेशकों का भरोसा, अगस्त के पहले हफ्ते में ₹12,921 करोड़ का निवेशMCap: शेयर बाजार में उछाल से चार कंपनियों का मार्केट कैप 1.43 लाख करोड़ बढ़ा, SBI रहा टॉप गेनरदिल्ली में 14 अगस्त तक लगातार जारी रहेगा बारिश का दौर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्टआम यूजर्स के लिए UPI लेनदेन पूरी तरह रहेगा फ्री, MDR चार्जेस की खबरों को सरकार ने किया खारिजPM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से की बात, भारत-अमेरिका व्यापार व अन्य मुद्दों पर हुई चर्चाफ्लिपकार्ट मिनट्स की गॉरमे सेगमेंट में एंट्री, प्राइवेट लेबल ‘Pykd’ के साथ बेचेगी प्रीमियम सामान
अन्य समाचार कट्टर नक्सली गिरफ्तार
'

कट्टर नक्सली गिरफ्तार

PTI

- September,12 2012 6:43 PM IST

बिहार के रोहतास जिले में दावथ थाना अंतर्गत गिधा गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर आज एक कट्टर नक्सली को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने बताया कि बक्सर आरा क्षेत्र के भाकपा माओवादी के नक्सली कमांडर कमल पासवान उर्फ कमलजी उर्फ विष्णुजी को गिरफ्तार किया गया है। वह गिधा गांव में लेवी वसूलने और नये युवकों को संगठन में भर्ती करने आया था।

उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से एक रजिस्टर बरामद किया गया है, जिसमें नक्सल साहित्य, गीत आदि लिखे गये हैं। इसके अलावा तीन लिफाफे, ईट भठ्ठा मालिकों के नाम से 35-35 हजार रुपये के लेवी वसूली के पत्र और एक कागज बरामद किया गया है, जिसमें 85 लोगों के नाम और मोबाइल नंबर हैं।

महाराज ने बताया कि आरोपी भोजपुर जिले के पीअर थाना अंतर्गत उतरदहा गांव का निवासी था।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement