Business Standard
Advertisement
35 साल बाद सुधारों की नई जरूरत: अब निर्यातकों और आयातकों पर भरोसा जताने का आया समयजेन-ज़ी की चिंगारी कैसे देशभर में फैली, अनोखे आंदोलन ने झुकाई सरकारपेपर लीक पर सरकार का सख्त संदेश, संसद में कल पेश होगा संशोधन विधेयकउदारीकरण के 35 साल: सुधारों ने खोले अवसरों के द्वार, बोले सुनील मित्तल- आजादी के दिन जैसा था 1991 का बजट भाषणपरीक्षा सुधारों पर प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा ऐलान, नंदन नीलेकणि की अगुवाई में बनेगी हाई पावर टास्क फोर्सभारत ने बनाया पहला स्वदेशी टर्बोजेट इंजन, मिसाइल तकनीक में आत्मनिर्भरता की बड़ी छलांगदूसरी और तीसरी तिमाही में रिटर्न 1% से ऊपर रहने की उम्मीद: बैंक ऑफ बड़ौदा2030 तक दोगुना होगा माइनिंग और कंस्ट्रक्शन कैपेक्स, भारत बनेगा ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हबEPFO की UPI सेवा में देरी, अब अगस्त में शुरू हो सकती है PF क्लेम की नई सुविधाभारत की शिक्षा व्यवस्था को नौकरशाही में फेरबदल नहीं, प्रणालीगत सुधारों की जरूरत
अन्य समाचार गुवाहाटी छेड़छाड़ मामला: महिला आयोग ने पुलिस के रवैये पर उठाये सवाल
'

गुवाहाटी छेड़छाड़ मामला: महिला आयोग ने पुलिस के रवैये पर उठाये सवाल

PTI

- July,17 2012 9:54 AM IST

गुवाहाटी में एक लड़की से सरेआम छेड़छाड़ मामले की जांच करके लौटी राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम ने इस पूरे प्रकरण में पुलिस के उदासीन और संदिग्ध रवैये पर सवाल उठाये हैं।

आयोग की टीम का कहना है कि कई बार फोन करके बुलाये जाने पर भी पुलिस क्षेत्राधिकार को लेकर उलझी रही और लगभग आधे घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची। जिस जगह लड़की को प्रताडि़त किया गया वहां से एक किलोमीटर के दायरे मंे दो पुलिस थाने आते हैं।

जांच दल ने शनिवार को पीडि़त लड़की, पुलिस और अन्य संबंधित लोगों के बयान दर्ज किये थे और घटनास्थल का दौरा किया था। इस टीम में आयोग की सदस्य वानसुक सीएम, सामाजिक कार्यकर्ता अल्का लांबा और असम राज्य महिला आयोग की एक सदस्य शामिल थे।

इस बीच, 17 साल की पीडि़त लड़की की पहचान सार्वजनिक करने पर कांग्रेसी नेता अल्का लांबा को आयोग के जांच दल से हटा दिया गया।

इस टीम के आज यहां रिपोर्ट पेश करने की संभावना थी लेकिन अभी पूरी रिपोर्ट तैयार नहीं होने से अब इसे कल आयोग को सौंपा जा सकता है।

जांच दल की सदस्य के तौर पर हटाये जाने से पहले अल्का लांबा ने भाषा को बताया कि आरोपी लड़के पीडि़त लड़की के साथ सार्वजनिक स्थल पर छेड़छाड़ करते रहे लेकिन फोन किये जाने के बावजूद पुलिस आधे घंटे बाद वहां पहुंची।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement