केएनपीपी के साइट निदेशक आर एस संुदर ने पीटीआई को फोन पर यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि गड़बड़ी को दूर करने के बाद दो या तीन दिन में बिजली उत्पादन शुरू होने की संभावना है। रिएक्टर के काम रोेक देने के कारण केएनपीपी की पहली इकाई से उत्पादन आज दोपहर बंद हो गया।