तेल सचिव विवेक राय ने अज कहा कि विभिन्न विभागों का एक दल जल्द ही ईरान की यात्रा पर जाएगा ताकि विदेशी मुद्रा में भुगतान की प्रक्रिया फिर से शुरू करने पर चर्चा की जा सके। इस शिष्टमंडल में वित्त मंत्रालय, केंद्रीय बैंक, पेट्रोलियम मंत्रालय और तेल रिफाइनिंग कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
रविवार को हुए ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर नियंत्रण संबंधी समझौते के बाद यूरोपीय संघ द्वारा प्रतिबंध हटाने की स्थिति में ईरानी तेल के लिए यूरो में भुगतान का रास्ता खुलेगा।