इसके अलावा कमजोर हाजिर मांग से भी कीमतों पर दबाव बढ़ गया।
एमसीएक्स में तांबा के नवंबर डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 70 पैसे अथवा 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 444.70 रुपये प्रति किग्र्रा रह गई जिसमें 862 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
इसी प्रकार तांबा के फरवरी 2014 में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 1.10 रुपये अथवा 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 452.50 रुपये प्रति किग्र्रा रह गई जिसमें 158 लॉट के लिए कारोबार हुआ।