बैंकिंग सेवाओं में आएगा बड़ा सुधार! बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट्स के लिए RBI ने बनाई हाई-लेवल कमेटीUPI पेमेंट होगा और भी सुरक्षित: धोखाधड़ी रोकने के लिए RBI ला रहा है कड़े सुरक्षा नियमRBI गवर्नर का भरोसा: देश में कभी नहीं होगी कैश की कमी, छोटे नोटों की सप्लाई पर विशेष जोरबैंकों में ₹85,000 करोड़ बिना किसी दावे के: दिसंबर में ₹1,043 करोड़ बांटे, ऐसे पाएं अपना फंसा हुआ पैसाफार्मिंग सेक्टर के लिए बड़ी खुशखबरी: फॉस्फेटिक और पोटाश उर्वरकों के उत्पादन में भारत ने बनाया नया रिकॉर्डकर्मचारियों के लिए गुड न्यूज: EPFO वेतन सीमा और न्यूनतम पेंशन बढ़ाने पर जल्द फैसला लेगी सरकारIIT मद्रास का बड़ा कदम: ₹600 करोड़ के डीप टेक फंड से स्टार्टअप्स को मिलेगी नई उड़ानPFC और REC के विलय को बोर्ड की मंजूरी: देश में बनेगी बिजली क्षेत्र की सबसे बड़ी NBFCकागज रहित होगा भारत-यूरोप व्यापार! नौवहन मंत्री ने बताया कैसे ‘मैत्री’ प्लेटफॉर्म बदलेगा लॉजिस्टिकबॉन्ड मार्केट में हलचल: RBI के फैसलों के बाद सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.74% तक पहुंची
अन्य समाचार चक्रवात लहर: ओडिशा के तटीय जिलों में अलर्ट जारी
'

चक्रवात लहर: ओडिशा के तटीय जिलों में अलर्ट जारी

PTI

- November,25 2013 9:03 PM IST

राज्य सरकार ने जिलों खासकर 10 दक्षिणी तथा तटीय जिलों के प्रशासन को अलर्ट पर रखा है क्योंकि चक्रवात के 28 नवंबर को दोपहर के करीब कलिंगपत्तनम और मछलीपत्तनम के बीच तट पर पहुंचने की संभावना है।

मौसम विभाग ने कहा कि चक्रवात फिलहाल गोपालपुर के दक्षिण . पूर्व में करीब एक हजार किलोमीटर की दूरी पर है।

विशेष राहत आयुक्त पीके महापात्र ने संवाददाताओं से कहा कि हमने दक्षिणी एवं तटीय क्षेत्र के 10 जिलों के कलेक्टरों को अलर्ट किया है। मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

हालांकि उन्होंने कहा कि चक्रवात का ओडिशा और आंध्र प्रदेश में असर कम रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, तीन तटीय जिले केन्द्रपाड़ा, पुरी और जगतसिंहपुर चक्रवात से प्रभावित हो सकते हैं जबकि गंजाम, गजपति, कोरापुट, मल्कानगिरि, नबरनपुर और रायगढ़ा जैसे दक्षिणी जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

महापात्र ने कहा कि हमने जिला कलेक्टरों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि चक्रवात के आने से पहले मंडियों में धान और अन्य खाद्यान्नों को रखने की तैयारी होनी चाहिए।

भाषा

संबंधित पोस्ट