बैंकिंग सेवाओं में आएगा बड़ा सुधार! बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट्स के लिए RBI ने बनाई हाई-लेवल कमेटीUPI पेमेंट होगा और भी सुरक्षित: धोखाधड़ी रोकने के लिए RBI ला रहा है कड़े सुरक्षा नियमRBI गवर्नर का भरोसा: देश में कभी नहीं होगी कैश की कमी, छोटे नोटों की सप्लाई पर विशेष जोरबैंकों में ₹85,000 करोड़ बिना किसी दावे के: दिसंबर में ₹1,043 करोड़ बांटे, ऐसे पाएं अपना फंसा हुआ पैसाफार्मिंग सेक्टर के लिए बड़ी खुशखबरी: फॉस्फेटिक और पोटाश उर्वरकों के उत्पादन में भारत ने बनाया नया रिकॉर्डकर्मचारियों के लिए गुड न्यूज: EPFO वेतन सीमा और न्यूनतम पेंशन बढ़ाने पर जल्द फैसला लेगी सरकारIIT मद्रास का बड़ा कदम: ₹600 करोड़ के डीप टेक फंड से स्टार्टअप्स को मिलेगी नई उड़ानPFC और REC के विलय को बोर्ड की मंजूरी: देश में बनेगी बिजली क्षेत्र की सबसे बड़ी NBFCकागज रहित होगा भारत-यूरोप व्यापार! नौवहन मंत्री ने बताया कैसे ‘मैत्री’ प्लेटफॉर्म बदलेगा लॉजिस्टिकबॉन्ड मार्केट में हलचल: RBI के फैसलों के बाद सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.74% तक पहुंची
अन्य समाचार अम्मा शब्द को जयललिता से नहीं जोड़ा जाना चाहिए
'

अम्मा शब्द को जयललिता से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

PTI

- November,23 2013 3:53 PM IST

सामाजिक कार्यकर्ता ट्रैफिक रामास्वामी की जनहित याचिका में खुद को पक्षकार बनाने का अनुरोध करते हुए याचिका दायर करने वाले वराकी ने कहा है कि तमिल में अम्मा का मतलब मां अथवा ईश्वर या किसी महिला अथवा यहां तक कि बच्चे को आदर से पुकारना है। इसे इस तरह नहीं देखना चाहिए कि मुख्यमंत्री जयललिता के बाद सरकारी योजनाओं को यह नाम दिया गया।

यह उल्लेख करते हुए कि मुख्यमंत्री ने जयललिता के तौर पर शपथ ली है अम्मा के तौर पर नहीं उन्होंने कहा कि यह गलत और लोगों को गुमराह करना है कि सार्वजनिक कोषों का इस्तेमाल मुख्यमंत्री की निजी छवि को चमकाने के लिए इस्तेमाल हुआ। उन्होंने कहा है कि ये योजनाएं कमजोर तबके के लोगों की दशा सुधारने के लिए है। केंद्र की पूर्व प्रधानमंत्रियों जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के नाम पर 461 योजनाएं बन चुकी है।

रामास्वामी ने पिछले महीने याचिका दायर कर बस स्टैंड, बसों और अन्य जगहों पर जयललिता की तस्वीर और अन्नाद्रमुक पार्टी के प्रतीक चिन्ह के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की थी।

भाषा

संबंधित पोस्ट