पूर्व खेल मंत्री आस्कर फर्नाडिस ने सरकार को तीन सूत्री प्रस्ताव सौंपा है जिसमें उन्होंने विशिष्ट भारतीय खेल सेवा
केंद्रीय खेल मंत्री अजय माकन को संबोधित अपने मसौदा प्रस्ताव में फर्नाडिस ने तीन मसलों पर काम करने का सुझाव दिया है। इनमें भारतीय वन सेवा की तर्ज पर खेल कैडर शुरू करने, ओलंपिक में पदक जीतने वाले और विशिष्टि उपलब्धियां हासिल करने वाले खिलाडि़यों के लिये आईएएस, आईपीएस और आईएफस कैडर में पांच प्रतिशत का आरक्षण तथा भारत में खेलों का स्तर सुधारने के लिये राज्य और केंद्र सरकार के बीच 50 . 50 की भागीदारी के आधार पर विदेशी कोचों की नियुक्ति शामिल है।
फर्नाडिस ने माकन को भेजे अपने प्रस्ताव में कहा, आपको पता होगा कि 21 अलग अलग लोक सेवा कैडर हैं लेकिन भारतीय खेलों के लिये कोई विशेष कैडर नहीं है। प्रस्तावित कैडर और लोक सेवाओं में पांच प्रतिशत को आरक्षण की भूमिका खेलों के क्षेत्र में अच्छी जानकारी रखने वाले पेशेवर तैयार करना और देश के प्रत्येक राज्य में अत्याधुनिक आधारभूत ढांचा तैयार करना होगा।
उन्होंने कहा, इससे राष्ट्रीय और अंंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में अच्छे परिणाम हासिल करने मदद मिलेगी और इससे 2014 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी का दावा करने के लिये भी तैयार रहेंगे।