महाराष्ट्र के विनय विश्वासराव पाटिल ने पुरूषांे की 50 मीटर व्यक्तिगत स्पर्धा में 268 अंक बनाकर स्वर्ण पदक जीता। पुरूषों के जूनियर वर्ग में उत्तराखंड के शरद शर्मा ने 260 अंक के साथ सोने का तमगा हासिल किया।
बीएसएफ की दलजीत कौर ने महिलाओं की 25 मीटर व्यक्तिगत स्पर्धा में 275 अंक जबकि पंजाब की संदीप कौर ने महिलाओं के जूनियर वर्ग में 260 अंक बनाकर स्वर्ण पदक जीते।
चंडीगढ़ के हरजोत सिंह ने पुरूषों के 25 मीटर जूनियर वर्ग में 265 अंक बनाकर सोने का तमगा हासिल किया।