महिला शिक्षक की हत्या की इस सनसनीखेज वारदात की जांच अपराध शाखा को सौंपी गयी थी पर इसके बावजूद मामले की जांच में कोई खास प्रगति नहीं हो पायी है ।
जिस महिला शिक्षक की हत्या हुई उसने रायगड के तिकिरी यूपी स्कूल में हुई छेड़छाड़ की घटना से जुड़े मामले को वापस लेने से इंकार कर दिया था ।
अपराध शाखा ने उस शख्स को अब तक गिरफ्तार नहीं किया है जिसने कथित तौर पर महिला शिक्षक को इस वजह से आग के हवाले कर दिया क्योंकि वह दंडसेना के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला वापस नहीं ले रही थी ।