बैंकिंग सेवाओं में आएगा बड़ा सुधार! बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट्स के लिए RBI ने बनाई हाई-लेवल कमेटीUPI पेमेंट होगा और भी सुरक्षित: धोखाधड़ी रोकने के लिए RBI ला रहा है कड़े सुरक्षा नियमRBI गवर्नर का भरोसा: देश में कभी नहीं होगी कैश की कमी, छोटे नोटों की सप्लाई पर विशेष जोरबैंकों में ₹85,000 करोड़ बिना किसी दावे के: दिसंबर में ₹1,043 करोड़ बांटे, ऐसे पाएं अपना फंसा हुआ पैसाफार्मिंग सेक्टर के लिए बड़ी खुशखबरी: फॉस्फेटिक और पोटाश उर्वरकों के उत्पादन में भारत ने बनाया नया रिकॉर्डकर्मचारियों के लिए गुड न्यूज: EPFO वेतन सीमा और न्यूनतम पेंशन बढ़ाने पर जल्द फैसला लेगी सरकारIIT मद्रास का बड़ा कदम: ₹600 करोड़ के डीप टेक फंड से स्टार्टअप्स को मिलेगी नई उड़ानPFC और REC के विलय को बोर्ड की मंजूरी: देश में बनेगी बिजली क्षेत्र की सबसे बड़ी NBFCकागज रहित होगा भारत-यूरोप व्यापार! नौवहन मंत्री ने बताया कैसे ‘मैत्री’ प्लेटफॉर्म बदलेगा लॉजिस्टिकबॉन्ड मार्केट में हलचल: RBI के फैसलों के बाद सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.74% तक पहुंची
अन्य समाचार मुनाफा वसूली से सेंसेक्स 265 अंक टूटकर रिकार्ड स्तर से नीचे आया
'

मुनाफा वसूली से सेंसेक्स 265 अंक टूटकर रिकार्ड स्तर से नीचे आया

PTI

- November,05 2013 6:13 PM IST

रविवार को दिवाली पर मुहूर्त कारोबार में रिकार्ड स्तर 21,239.36 अंक पर बंद होने वाला सेंसेक्स आज 264.57 अंक नीचे 20,974.79 अंक पर बंद हुआ। इससे पिछले पांच कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स 669 अंक मजबूत हुआ था। आज की गिरावट में सबसे अधिक नुकसान आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक व टीसीएस को हुआ।

इसी तरह, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 64.20 अंक टूटकर 6,253.15 अंक पर आ टिका। रविवार को विशेष सत्र में निफ्टी रिकार्ड उंचाई 6,317.35 अंक पर बंद हुआ था।

ब्रोकरेज फर्म बोनांजा पोर्टफोलियो के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश गोयल ने कहा, कई सत्रों की तेजी के बाद आज हुई मुनाफा वसूली से बाजार में गिरावट आई। वैश्विक बाजारों में भी निवेशक सतर्कता बरतते हुए कारोबार कर रहे हैं।

ब्रोकरोें ने कहा कि अन्य एशियाई बाजारों में नरमी के रख और यूरोपीय बाजारों के नीचे खुलने से भी घरेलू बाजार की धारणा प्रभावित हुई।

उन्होंने कहा कि आर्थिक अनिश्चितता के बीच देश के सेवा क्षेत्र में लगाताार चौथे महीने संकुचन आया। सेवा उद्योग के लिए एचएसबीसी..मार्केटिंग पर्चेज मैनेजर्स इंडेक्स अक्तूबर में 47.1 रहा जो सितंबर में 44.6 था। वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने आज भरोसा जताया कि चालू वित्त वर्ष में भारत का चालू खाते का घाटा 60 अरब डालर से नीचे रहेगा। पहले इसके 70 अरब डालर रहने का अनुमान था।

जारी : भाषा

संबंधित पोस्ट