बैंकिंग सेवाओं में आएगा बड़ा सुधार! बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट्स के लिए RBI ने बनाई हाई-लेवल कमेटीUPI पेमेंट होगा और भी सुरक्षित: धोखाधड़ी रोकने के लिए RBI ला रहा है कड़े सुरक्षा नियमRBI गवर्नर का भरोसा: देश में कभी नहीं होगी कैश की कमी, छोटे नोटों की सप्लाई पर विशेष जोरबैंकों में ₹85,000 करोड़ बिना किसी दावे के: दिसंबर में ₹1,043 करोड़ बांटे, ऐसे पाएं अपना फंसा हुआ पैसाफार्मिंग सेक्टर के लिए बड़ी खुशखबरी: फॉस्फेटिक और पोटाश उर्वरकों के उत्पादन में भारत ने बनाया नया रिकॉर्डकर्मचारियों के लिए गुड न्यूज: EPFO वेतन सीमा और न्यूनतम पेंशन बढ़ाने पर जल्द फैसला लेगी सरकारIIT मद्रास का बड़ा कदम: ₹600 करोड़ के डीप टेक फंड से स्टार्टअप्स को मिलेगी नई उड़ानPFC और REC के विलय को बोर्ड की मंजूरी: देश में बनेगी बिजली क्षेत्र की सबसे बड़ी NBFCकागज रहित होगा भारत-यूरोप व्यापार! नौवहन मंत्री ने बताया कैसे ‘मैत्री’ प्लेटफॉर्म बदलेगा लॉजिस्टिकबॉन्ड मार्केट में हलचल: RBI के फैसलों के बाद सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.74% तक पहुंची
अन्य समाचार स्मारक जलाए जाने के विरोध में वाम दलों की हड़ताल
'

स्मारक जलाए जाने के विरोध में वाम दलों की हड़ताल

PTI

- November,01 2013 12:43 PM IST

शरारती तत्वों ने कल पिल्लै के स्मारक को जला दिया था और उनकी आवक्ष प्रतिमा को तोड़ दिया था । 1937 में केरल में कम्युनिस्ट पार्टी गठित हुई थी और पिल्लै उसके संस्थापक सचिव थे ।

पिल्लै की 19 अगस्त 1948 को सांप के काटने से उस समय मौत हो गई थी जब वह मुहम्मा में एक खेतिहर मजदूर की झोपड़ी में छिपे हुए थे । बाद में इस जगह को एक स्मारक में तब्दील कर दिया गया था ।

हड़ताल के चलते जिले के सभी भागों में दुकानें बंद रहीं और स्थानीय बसें तथा तिपहिया वाहन सड़कों से नदारद रहे। अंतर जिला बस सेवाओं को हड़ताल से बाहर रखा गया ।

पुलिस ने बताया कि कहीं से भी हिंसा की कोई खबर नहीं है ।

माकपा और भाकपा तथा अन्य वाम दलों दलों ने संयुक्त रूप से हड़ताल का आह्वान किया था जिन्होंने स्मारक में तोड़फोड़ का आरोप कांग्रेस पर लगाया है ।

कांग्रेस ने हालांकि, आरोपों से इनकार किया है । घटना की जांच के लिए पुलिस महानिरीक्षक :मध्य रेंज: के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई है ।

भाषा

संबंधित पोस्ट