बैंकिंग सेवाओं में आएगा बड़ा सुधार! बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट्स के लिए RBI ने बनाई हाई-लेवल कमेटीUPI पेमेंट होगा और भी सुरक्षित: धोखाधड़ी रोकने के लिए RBI ला रहा है कड़े सुरक्षा नियमRBI गवर्नर का भरोसा: देश में कभी नहीं होगी कैश की कमी, छोटे नोटों की सप्लाई पर विशेष जोरबैंकों में ₹85,000 करोड़ बिना किसी दावे के: दिसंबर में ₹1,043 करोड़ बांटे, ऐसे पाएं अपना फंसा हुआ पैसाफार्मिंग सेक्टर के लिए बड़ी खुशखबरी: फॉस्फेटिक और पोटाश उर्वरकों के उत्पादन में भारत ने बनाया नया रिकॉर्डकर्मचारियों के लिए गुड न्यूज: EPFO वेतन सीमा और न्यूनतम पेंशन बढ़ाने पर जल्द फैसला लेगी सरकारIIT मद्रास का बड़ा कदम: ₹600 करोड़ के डीप टेक फंड से स्टार्टअप्स को मिलेगी नई उड़ानPFC और REC के विलय को बोर्ड की मंजूरी: देश में बनेगी बिजली क्षेत्र की सबसे बड़ी NBFCकागज रहित होगा भारत-यूरोप व्यापार! नौवहन मंत्री ने बताया कैसे ‘मैत्री’ प्लेटफॉर्म बदलेगा लॉजिस्टिकबॉन्ड मार्केट में हलचल: RBI के फैसलों के बाद सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.74% तक पहुंची
अन्य समाचार दाउद ने भारतीय क्रिकेटरों को 1986 में कार की पेशकश की थी : वेंगसरकर
'

दाउद ने भारतीय क्रिकेटरों को 1986 में कार की पेशकश की थी : वेंगसरकर

PTI

- October,28 2013 6:43 PM IST

वेंगसरकर ने दावा किया कि दाउद टीम के ड्रेसिंग रूम में मैच से एक दिन पहले आया और फाइनल में पाकिस्तान को हराने पर हर खिलाड़ी को एक एक टोयोटा कार देने की पेशकश की थी ।

उन्होंने कहा कि मशहूर अभिनेता महमूद ने दाउद को एक व्यवसायी के तौर पर सभी से मिलवाया । तत्कालीन भारतीय कप्तान कपिल देव ने दाउद को ड्रेसिंग रूम से निकल जाने को कहा था ।

वेंगसरकर ने जलगांव में एक कार्यक्रम में कहा , अभिनेता महमूद हमारे ड्रेसिंग रूम में थे । कपिल देव उस समय प्रेस कांफ्रेंस के लिये बाहर गए हुए थे । दाउद से अभिनेता महमूद ने सभी की पहचान कराई थी ।

उन्होंने कहा , कोई उसे पहचान नहीं सका लेकिन मैने उसकी तस्वीरें देखी थी । महमूद ने हमसे पहचान यह कहकर कराई थी कि वे यहां के बड़े व्यवसायी हैं । महमूद ने कहा था कि वह हमारे लिये ईनाम की घोषणा करना चाहते हैं । उन्होंने कहा कि यदि तुम कल पाकिस्तान को हरा दोगे तो सभी को एक एक कार मिलेगी । उस समय जयवंत लेले टीम मैनेजर थे ।

उस मैच में आखिरी गेंद पर जावेद मियांदाद ने चेतन शर्मा को छक्का लगाकर पाकिस्तान को खिताबी जीत दिलाई थी ।

भाषा

संबंधित पोस्ट