बैंकिंग सेवाओं में आएगा बड़ा सुधार! बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट्स के लिए RBI ने बनाई हाई-लेवल कमेटीUPI पेमेंट होगा और भी सुरक्षित: धोखाधड़ी रोकने के लिए RBI ला रहा है कड़े सुरक्षा नियमRBI गवर्नर का भरोसा: देश में कभी नहीं होगी कैश की कमी, छोटे नोटों की सप्लाई पर विशेष जोरबैंकों में ₹85,000 करोड़ बिना किसी दावे के: दिसंबर में ₹1,043 करोड़ बांटे, ऐसे पाएं अपना फंसा हुआ पैसाफार्मिंग सेक्टर के लिए बड़ी खुशखबरी: फॉस्फेटिक और पोटाश उर्वरकों के उत्पादन में भारत ने बनाया नया रिकॉर्डकर्मचारियों के लिए गुड न्यूज: EPFO वेतन सीमा और न्यूनतम पेंशन बढ़ाने पर जल्द फैसला लेगी सरकारIIT मद्रास का बड़ा कदम: ₹600 करोड़ के डीप टेक फंड से स्टार्टअप्स को मिलेगी नई उड़ानPFC और REC के विलय को बोर्ड की मंजूरी: देश में बनेगी बिजली क्षेत्र की सबसे बड़ी NBFCकागज रहित होगा भारत-यूरोप व्यापार! नौवहन मंत्री ने बताया कैसे ‘मैत्री’ प्लेटफॉर्म बदलेगा लॉजिस्टिकबॉन्ड मार्केट में हलचल: RBI के फैसलों के बाद सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.74% तक पहुंची
अन्य समाचार आगरा में आयोजित सर्वोदय सम्मेलन में जुटे गांधीवादी कार्यकर्ता
'

आगरा में आयोजित सर्वोदय सम्मेलन में जुटे गांधीवादी कार्यकर्ता

PTI

- October,24 2013 6:04 PM IST

तीन दिवसीय राष्ट्रीय सर्वोदय सम्मेलन कल शाम यहां शुरू हुआ जिसमें वक्ताओं ने अपराध, भ्रष्टाचार एवं बेरोजगारी मुक्त भारत तथा विश्व शांति की स्थापना के लिए गांधीवादी तरीकों को अपनाने का आह्वान किया।

इस सम्मेलन में देश भर के सर्वोदय कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं। सम्मेलन को संबोधित करते हुए सेंटर फार पीस एंड स्पिरिचुएलिटी के मौलाना वहीदुद्दीन खान ने कहा कि सिर्फ अहिंसा से ही अच्छी स्थिति बन सकती है और दुनिया के सभी धर्मों में अहिंसा के महत्व की चर्चा की गयी है।

उन्होंने कहा कि हिंसा की अपेक्षा अहिंसा में अधिक शक्ति होती है और यही कारण है कि कश्मीर में आतंकवाद फैलाने वाले लोगों को काफी कम जनसमर्थन मिल रहा है।

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक और जानेमाने गांधीवादी डा. एस एन सुब्बा राव ने कहा कि चरित्र एवं व्यक्तित्व के विकास से हिंसा, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी को देश से मिटाया जा सकता है।

पूर्व में डकैत रहे और 10 साल की सजा काट चुके नेत्रपाल ने महिलाओं को सुरक्षा मुहैया कराने में सरकार की नाकामी की आलोचना की और कहा कि डकैत भी महिलाओं के खिलाफ अपराध में लिप्त नहीं होते थे। नेत्रपाल ने 1976 में आत्मसमर्पण कर दिया था।

संबंधित पोस्ट