बैंकिंग सेवाओं में आएगा बड़ा सुधार! बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट्स के लिए RBI ने बनाई हाई-लेवल कमेटीUPI पेमेंट होगा और भी सुरक्षित: धोखाधड़ी रोकने के लिए RBI ला रहा है कड़े सुरक्षा नियमRBI गवर्नर का भरोसा: देश में कभी नहीं होगी कैश की कमी, छोटे नोटों की सप्लाई पर विशेष जोरबैंकों में ₹85,000 करोड़ बिना किसी दावे के: दिसंबर में ₹1,043 करोड़ बांटे, ऐसे पाएं अपना फंसा हुआ पैसाफार्मिंग सेक्टर के लिए बड़ी खुशखबरी: फॉस्फेटिक और पोटाश उर्वरकों के उत्पादन में भारत ने बनाया नया रिकॉर्डकर्मचारियों के लिए गुड न्यूज: EPFO वेतन सीमा और न्यूनतम पेंशन बढ़ाने पर जल्द फैसला लेगी सरकारIIT मद्रास का बड़ा कदम: ₹600 करोड़ के डीप टेक फंड से स्टार्टअप्स को मिलेगी नई उड़ानPFC और REC के विलय को बोर्ड की मंजूरी: देश में बनेगी बिजली क्षेत्र की सबसे बड़ी NBFCकागज रहित होगा भारत-यूरोप व्यापार! नौवहन मंत्री ने बताया कैसे ‘मैत्री’ प्लेटफॉर्म बदलेगा लॉजिस्टिकबॉन्ड मार्केट में हलचल: RBI के फैसलों के बाद सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.74% तक पहुंची
अन्य समाचार हिंडाल्को को खदान आवंटन का प्रधानमंत्री का निर्णय पूरी तरह सही : मोंटेक
'

हिंडाल्को को खदान आवंटन का प्रधानमंत्री का निर्णय पूरी तरह सही : मोंटेक

PTI

- October,21 2013 8:13 PM IST

अहलूवालिया ने सीएनएन-आईबीएन के कार्यक्रम डेविल्स एडवोकेट में करण थापर से कहा, ....निर्णय बदलने के जो कारण थे, वह पूरी तरह सही थे। केवल इस तथ्य के आधार पर कि फैसला बदला गया, मीडिया का फोकस इस पर बना हुआ है। नये तथ्यों की पृष्ठभूमि में निर्णय बदलने में कुछ भी गलत नहीं था।

वह सीबीआई एफआईआर के बारे में शनिवार को प्रधानमंत्री कार्यालय :पीएमओ: द्वारा जारी स्पष्टीकरण पर पूछे गये सवालों का जवाब दे रहे थे। कोयला घोटाला मामले में दर्ज प्राथमिकी में आदित्य बिड़ला समूह के प्रमुख कुमार मंलगम बिड़ला तथा पूर्व कोयला सचिव पी सी पारेख का नाम है।

सीबीआई ने अपनी प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि सक्षम प्राधिकार ने हिंडाल्को का समर्थन किया और तालबीरा-2 कोयला खदान सार्वजनिक क्षेत्र की नेवेली लिग्नाइट को देने के पूर्व के निर्णय को बदल दिया।

अहलूवालिया ने कहा कि जांच इस रूप में होनी चाहिए जिससे किसी की साख को नुकसान नहीं हो और व्यक्ति जब तक दोषी साबित नहीं हो जाता, उसे निर्दोष समझा जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ....हमें जांच के मामले में शिष्ट रूख अपनाने की जरूरत है।

भाषा

नननन

संबंधित पोस्ट