Business Standard
Advertisement
ब्लूमबर्ग ग्लोबल एग्रीगेट इंडेक्स में भारत के सरकारी बॉन्ड की एंट्री फिर टली, निवेशकों की बढ़ी चिंतागिफ्ट सिटी में ग्लोबल शेयरों की ट्रेडिंग हुई दोगुनी, पहली तिमाही में ₹1.93 अरब डॉलर पहुंचा ट्रेडभारत का R&D खर्च बढ़ा, लेकिन GDP के मुकाबले हिस्सेदारी सिर्फ 0.84%; चीन और ब्राजील से पीछेइलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड, 7 महीनों में 10 लाख से ज्यादा EV बिके; TVS सबसे आगेPM मोदी की पोस्ट ब्लॉक होने पर बढ़ा विवाद, मेटा की ग्लोबल टीम से एल्गोरिदम पर होगी सख्त पूछताछकैबिनेट के बड़े फैसले: ‘पीएम सूर्य सरोवर’ योजना मंजूर, पीएम-किसान और खेलो इंडिया को 5 साल का विस्तारसरकार ने ‘समुद्र मंथन’ योजना को दी हरी झंडी, गहरे सागर में तेल-गैस खोज के लिए ₹84,084 करोड़ मंजूरIMD के अलर्ट से बढ़ी चिंता, मॉनसून के दूसरे चरण और अगस्त महीने में सामान्य से कम होगी बारिशबजाज फिनसर्व के Q1 नतीजे मजबूत, मुनाफा बढ़कर ₹6,297 करोड़ पहुंचा, एयूएम में भी बढ़ोतरीओडिशा में 5,600 मेगावॉट क्षमता के दो परमाणु संयंत्र लगाएगा अदाणी समूह, ₹1.5 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव
अन्य समाचार आईएस से जुड़े दंपती ने इंडोनेशियाई मंत्री पर चाकू से हमला किया
'

आईएस से जुड़े दंपती ने इंडोनेशियाई मंत्री पर चाकू से हमला किया

PTI

- October,12 2019 5:05 AM IST

टेलीविजन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सुरक्षा अधिकारी 72 वर्षीय विरंतो पर हमले के बाद जावा द्वीप पर पांडेंगलांग में एक विश्वविद्यालय के बाहर एक पुरुष और एक महिला को काबू में करने की कोशिश कर रहे हैं। हमला उस समय किया गया जब विरंतो एक गाड़ी से बाहर निकल रहे थे।

संदिग्धों की पहचान 31 वर्षीय स्याहरिल अलामस्याह और 21 साल की फितरी अंद्रियाना के तौर पर की गयी है। स्थानीय मीडिया के अनुसार दोनों शादीशुदा दंपती हैं।

स्टेट इंटेलीजेंस एजेंसी के प्रमुख बी गुनावन ने जकार्ता में संवाददाताओं से कहा कि हमलावर जमात अंसहारुत दौलाह (जेएडी) के सदस्य हैं। यह आतंकी समूह इंडोनेशिया के दूसरे सबसे बड़े शहर सुराबाया में पिछले साल घातक बम हमलों के लिए जिम्मेदार था।

जेएडी समेत कई चरमपंथी संगठन हैं जो इंडोनेशिया में इस्लामिक स्टेट समूह के प्रति वफादारी दिखाते हैं।

पुलिस के मुताबिक विरंतो पहले भी हमलावरों के निशाने पर रहे। लेकिन हमला नाकाम रहा। उन्हें हेलीकॉप्टर से राजधानी जकार्ता ले जाया गया जहां पेट में आये दो गहरे घावों के लिए उनका इलाज चल रहा है।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement