facebookmetapixel
Advertisement
कतर को दुनिया का सबसे अमीर देश बनाने वाले शेख हमद बिन खलीफा का निधन, तख्तापलट कर संभाली थी सत्ताविदेशी निवेशकों का भारतीय शेयर बाजार में लौटा भरोसा, जुलाई में अब तक खरीदे ₹15,157 करोड़ के स्टॉक्सबदल रहा है चीन और अमेरिका का कूटनीतिक दबदबा, क्या इंडो-पैसिफिक का खेल पलट देगा भारत?IMD Weather Alert: उत्तराखंड से लेकर बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट, लेकिन दिल्ली वालों को नसीब नहींक्या 60 की उम्र के बाद भी जरूरी है लाइफ इंश्योरेंस? 90 साल की उम्र और 30 साल के खर्च का समझें गणितहोर्मुज को ईरान ने फिर किया बंद, तो अमेरिका ने कई ईरानी शहरों पर बरसाए बम; ट्रंप ने खत्म किया सीजफायरवॉट्सऐप यूजरनेम विवाद के बाद सरकार ने कसी कमर, सभी मैसेजिंग ऐप्स के लिए आ सकते हैं एक जैसे नियमनरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद दतिया में बड़ा हंगामा, सामने आया पहला बयान: पार्टी फोरम में बात रखेंअमेरिका के एकतरफा 12.5% टैरिफ प्रस्ताव पर भारत सख्त, कहा: बातचीत से सुलझाएं व्यापारिक मुद्देइंडियन टोनर्स का बड़ा फैसला: 1 शेयर के होंगे 5 टुकड़े, 17 जुलाई को तय हुई स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट

मिशन पश्चिम एशिया: जयशंकर ने सऊदी-यूएई से साधी बात, क्या सुरक्षित रहेगी भारत की ऊर्जा सप्लाई?

Advertisement

पश्चिम एशिया भारत की ऊर्जा आपूर्ति का प्रमुख स्रोत रहा है। माना जा रहा है कि दोनों विदेश मंत्रियों के साथ जयशंकर की बातचीत में भारत की ऊर्जा सुरक्षा का मुद्दा भी शामिल रहा

Last Updated- March 15, 2026 | 11:03 PM IST
S Jaishankar
विदेश मंत्री एस. जयशंकर | फाइल फोटो

अमेरिका-इजरायल और ईरान में बढ़ती शत्रुता के बीच पश्चिम एशिया में तेजी से बदलती स्थिति के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करने के लिए विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार रात सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान से फोन पर बात की। जयशंकर ने रविवार को बातचीत के बारे में सोशल मीडिया पर कहा, ‘पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष से जुड़े ताजा घटनाक्रम पर चर्चा की।’

शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान के साथ हुई बातचीत पर जयशंकर ने कहा, ‘क्षेत्रीय स्थिति के विभिन्न पहलुओं पर विचारों का आदान-प्रदान किया।’

पश्चिम एशिया भारत की ऊर्जा आपूर्ति का प्रमुख स्रोत रहा है। माना जा रहा है कि दोनों विदेश मंत्रियों के साथ जयशंकर की बातचीत में भारत की ऊर्जा सुरक्षा का मुद्दा भी शामिल रहा।  विदेश मंत्री की यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब भारत इस संघर्ष को लेकर ब्रिक्स देशों के बीच साझा रुख बनाने की कोशिश कर रहा है।

होर्मुज में युद्धपोत भेजें सहयोगी देश: ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट को ‘बंद करने’ के ईरान के प्रयास से प्रभावित देशों से आग्रह किया है कि वे वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए महत्त्वपूर्ण इस संकरे समुद्री मार्ग को सुरक्षित करने के लिए पोत भेजें।

ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में चीन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन और अन्य देशों से होर्मुज स्ट्रेट में जहाज भेजने का आग्रह किया तथा कहा कि अमेरिका तटरेखा पर बमबारी जारी रखेगा और ईरानी पोतों एवं नौकाओं को निशाना बनाएगा। ईरान ने अमेरिका और इजराइल के साथ उसके युद्ध के समाप्त होने के कोई आसान नजर नहीं आने के बीच लोगों से संयुक्त अरब अमीरात के तीन बंदरगाहों को खाली करने का आग्रह किया।

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि अमेरिका ने खार्ग द्वीप और अबू मूसा द्वीप पर संयुक्त अरब अमीरात के दो स्थानों- रस अल खैमाह और दुबई के ‘बेहद करीब’ एक जगह से हमला किया।

खाड़ी देशों में 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने रविवार को अमेरिका-इजरायल और ईरान संघर्ष के मद्देनजर पूरे पश्चिम एशिया में 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा की है।

Advertisement
First Published - March 15, 2026 | 11:03 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement