रासायनिक हथियारों का निषेध संगठन : ओपीसीडब्ल्यू : के सीरिया मामलों के राजनीतिक सलाहकार मलिक इलाही ने द हेग में संवाददाताओं को बताया, हमें जो बताया गया था उसमें से हमने प्रतिष्ठानों की जांच का करीब 50 फीसदी काम पूरा कर लिया है ।
इलाही ने कहा कि इस प्रगति के बावजूद युद्धग्रस्त सीरिया में सुरक्षा एक बड़ी चिंता बनी हुई है । पर्यवेक्षकों के दमिश्क स्थित होटल के चारों ओर मोर्टार और कार बमों से हमला हो रहा है ।
ओपीसीडब्ल्यू के महानिदेशक अहमत उजूम्कू के सलाहकार इलाही ने कहा, सुरक्षा स्थिति को लेकर वास्तव में चिंता है ।