Market This Week: यूएस ट्रेड डील से बाजार को मिला सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी 1.5% चढ़े; निवेशकों की दौलत ₹7.23 लाख करोड़ बढ़ीलिस्टेड कंपनियों ने अनलिस्टेड को कॉरपोरेट टैक्स में पछाड़ाचांदी के भाव में ऐतिहासिक गिरावट: 1980 और 2011 जैसे क्रैश की आहट, क्या और गिरेंगे दाम?Budget 2026 में मिडिल क्लास के लिए क्या-क्या था? एक्सपर्ट ने बताया मध्यम वर्ग कहां उठा सकते हैं फायदाRBI पॉलिसी के बाद बैंकिंग सेक्टर पर फोकस, एक्सपर्ट ने कहा- इन चुनिंदा बैंक शेयरों पर रखें नजर₹1.46 लाख का एक शेयर, डिविडेंड सिर्फ 3 रुपये; दिग्गज टायर कंपनी का निवेशकों के लिए ऐलानMRF का मुनाफा 119% उछला, Q3 में ₹692 करोड़ का प्रॉफिट, शेयर में जोरदार उछालSuzlon Energy Share: छह महीने में 30% टूटा, Q3 में कमाई 42% बढ़ी; क्या अब आ गया खरीदने का समय ?REITs को लोन का प्रस्ताव, RBI MPC ने रियल एस्टेट के लिए खोल दिया नया रास्ताLIC Share Price: शानदार Q3 नतीजों के बाद शेयर 7% उछला, ब्रोकरेज बोले- आगे भी रिटर्न की उम्मीद
अन्य समाचार अपने नये एलबम से मेहदी हसन को श्रद्धांजलि देंगे तलत अजीज
'

अपने नये एलबम से मेहदी हसन को श्रद्धांजलि देंगे तलत अजीज

PTI

- July,04 2012 5:13 PM IST

गजल गायक तलत अजीज अपने गुरु मेहदी हसन को अपने एक एलबम के जरिए श्रद्धांजली देंगे। इस एलबम में उनके कुछ पसंदीदा गजल को शामिल किया जाएगा।

गौरतलब है कि मेहदी हसन का पिछले महीने इंतकाल हो गया था।

अजीज ने पीटीआई को बताया, मैं अगस्त में एक एलबम जारी करने जा रहा हूं जिसके जरिए मैं अपने गुरु मेहदी हसन को श्रद्धांजलि दूंगा। इस एलबम में मैंने उनके आठ गजलों को शामिल किया है। हम एक संगीत कार्यक्रम और एलबम जारी कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

अजीज ने गजल सम्राट से संगीत की शिक्षा ली थी और भारत एवं विदेशों में यात्रा के दौरान कई मौकों पर उन्होंने हसन के साथ प्रस्तुति दी थी।

पत्ता पत्ता बूटा बूटा, कब के बिछुड़े जैसे सदाबहार हिट गीत गाने वाले भारत में जन्मे हसन का 84 वर्ष की उम्र में पिछले महीने निधन हो गया था।

उन्होंने बताया उनके बारे में कई यादगार बातें हैं......33 सालों से मैं उनके साथ था। एक बार में सबको समाहित कर पाना आसान नहीं है।

इस बीच अजीज झलक दिखला जा रियल्टी डांस कार्यक्रम से पिछले सप्ताह बाहर होने वाले पहले प्रतिभागी बने।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST