बैंकिंग सेवाओं में आएगा बड़ा सुधार! बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट्स के लिए RBI ने बनाई हाई-लेवल कमेटीUPI पेमेंट होगा और भी सुरक्षित: धोखाधड़ी रोकने के लिए RBI ला रहा है कड़े सुरक्षा नियमRBI गवर्नर का भरोसा: देश में कभी नहीं होगी कैश की कमी, छोटे नोटों की सप्लाई पर विशेष जोरबैंकों में ₹85,000 करोड़ बिना किसी दावे के: दिसंबर में ₹1,043 करोड़ बांटे, ऐसे पाएं अपना फंसा हुआ पैसाफार्मिंग सेक्टर के लिए बड़ी खुशखबरी: फॉस्फेटिक और पोटाश उर्वरकों के उत्पादन में भारत ने बनाया नया रिकॉर्डकर्मचारियों के लिए गुड न्यूज: EPFO वेतन सीमा और न्यूनतम पेंशन बढ़ाने पर जल्द फैसला लेगी सरकारIIT मद्रास का बड़ा कदम: ₹600 करोड़ के डीप टेक फंड से स्टार्टअप्स को मिलेगी नई उड़ानPFC और REC के विलय को बोर्ड की मंजूरी: देश में बनेगी बिजली क्षेत्र की सबसे बड़ी NBFCकागज रहित होगा भारत-यूरोप व्यापार! नौवहन मंत्री ने बताया कैसे ‘मैत्री’ प्लेटफॉर्म बदलेगा लॉजिस्टिकबॉन्ड मार्केट में हलचल: RBI के फैसलों के बाद सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.74% तक पहुंची
अन्य समाचार 2जी मामला : राजा को दो दिन के लिए तमिलनाडु जाने की इजाजत
'

2जी मामला : राजा को दो दिन के लिए तमिलनाडु जाने की इजाजत

PTI

- July,10 2012 5:23 AM IST

2जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले में अहम आरोपी पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा को दिल्ली की एक अदालत ने आज दो दिन के लिए अपने गृह निर्वाचन क्षेत्र जाने की इजाजत दे दी ।

सीबीआई के विशेष न्यायाधीश ओ पी सैनी ने राजा को आज शाम से रविवार की रात तक उनके गृह नगर जाने की अनुमति इस आधार पर दी क्योंकि सीबीआई ने इसका विरोध नहीं किया और सह मामला कल सुनवाई के लिए सूचीबद्ध भी नहीं है ।

अदालत ने राजा को 15 मई को जमानत देते हुए कुछ शर्तें लगाई थी जिनमें बिना पूर्व अनुमति के अपने गृह राज्य जाने पर पाबंदी शामिल थी ।

अदालत ने कहा, सीबीआई अभियोजन ने प्रार्थना पर कोई आपत्ती नहीं की । मामला कल के लिए सूचीबद्ध नहीं है , इसलिए प्रार्थना स्वीकार की जाती है ।

उन्होंने कहा, आरोपी ए राजा को आज शाम से रविवार की रात तक तमिलनाडु जाने की इजाजत उन शर्तों के साथ दी जाती है जो उनपर छह जून 2012 के आदेश में लगाए गए थे ।

भाषा

संबंधित पोस्ट