साल 1992 बैच के अधिकारी सिद्धू नए महानिरीक्षक :अभियान: के पद पर जुल्फीकार हसन की जगह लेंगे ।
छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियानों के लिए अभी 20,000 सीआरपीएफ जवान तैनात हैं ।
पंजाब पुलिस में फिलहाल आईजी के पद पर तैनात सिद्धू को 2003 में वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया था । उन्हें काफी तेज-तर्रार पुलिस अधिकारी माना जाता है ।
भाषा