बैंकिंग सेवाओं में आएगा बड़ा सुधार! बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट्स के लिए RBI ने बनाई हाई-लेवल कमेटीUPI पेमेंट होगा और भी सुरक्षित: धोखाधड़ी रोकने के लिए RBI ला रहा है कड़े सुरक्षा नियमRBI गवर्नर का भरोसा: देश में कभी नहीं होगी कैश की कमी, छोटे नोटों की सप्लाई पर विशेष जोरबैंकों में ₹85,000 करोड़ बिना किसी दावे के: दिसंबर में ₹1,043 करोड़ बांटे, ऐसे पाएं अपना फंसा हुआ पैसाफार्मिंग सेक्टर के लिए बड़ी खुशखबरी: फॉस्फेटिक और पोटाश उर्वरकों के उत्पादन में भारत ने बनाया नया रिकॉर्डकर्मचारियों के लिए गुड न्यूज: EPFO वेतन सीमा और न्यूनतम पेंशन बढ़ाने पर जल्द फैसला लेगी सरकारIIT मद्रास का बड़ा कदम: ₹600 करोड़ के डीप टेक फंड से स्टार्टअप्स को मिलेगी नई उड़ानPFC और REC के विलय को बोर्ड की मंजूरी: देश में बनेगी बिजली क्षेत्र की सबसे बड़ी NBFCकागज रहित होगा भारत-यूरोप व्यापार! नौवहन मंत्री ने बताया कैसे ‘मैत्री’ प्लेटफॉर्म बदलेगा लॉजिस्टिकबॉन्ड मार्केट में हलचल: RBI के फैसलों के बाद सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.74% तक पहुंची
अन्य समाचार नडाल के लंदन ओलंपिक तक पूरी तरह फिट होने की उम्मीद
'

नडाल के लंदन ओलंपिक तक पूरी तरह फिट होने की उम्मीद

PTI

- July,09 2012 6:36 AM IST

पिछले हफ्ते विम्बलडन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे राउंड में बाहर होने वाले दुनिया के नंबर दो खिलाडी राफेल नडाल घुटने में दर्द के कारण दो हफ्ते का आराम करेंगे लेकिन उनके लंदन ओलंपिक तक पूरी तरह से फिट होने की उम्मीद है ।

स्पेनिश खिलाड़ी 14 जुलाई को मैड्रिड के बर्नाबी स्टेडियम में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच के खिलाफ चैरीटी मैच में नहीं खेल पायेंगे । लेकिन उम्मीद है कि वह लंदन में 27 अगस्त से 12 अगस्त तक होने वाले ओलंपिक तक पूरी तरह फिट हो जायेंगे ।

वेबसाइट के अनुसार नडाल ने कहा, मैं सभी से माफी मांगना चाहता हूं, विशेषकर उन प्रशंसकों से जिन्होंने पहले ही टिकट खरीद लिये हैं लेकिन दुर्भाग्य से हम मैड्रिड में इस मैच में नहीं खेल पायेंगे ।

उन्होंने लिखा, डाक्टर मेरी घुटने की जांच कर रहा है । मेरे घुटने में दर्द है जिससे मैं 15 दिन से कोई भी अभ्यास या मैच नहीं खेल पा रहा हूं जिससे मैं नोवाक जोकोविच के साथ मैच नहीं खेल पाउंगा जैसी घोषणा की गयी थी ।

नडाल ने कहा, मैं सोमवार को डाक्टर के साथ था और मैंने लंदन ओलंपिक खेलों के लिये उपचार शुरू कर दिया है ।

संबंधित पोस्ट