Advertisement
ट्रंप बोले: मेरे लोग बातचीत के लिए पाकिस्तान जा रहे हैं, अगर ईरान ने नहीं मानी बात तो मचा देंगे तबाही1750% का मोटा डिविडेंड! ऑटो सेक्टर से जुड़ी कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेEPFO का नया सिस्टम: मई से शुरू होगी UPI से पैसे निकालने की सुविधा, तुरंत निकाल सकेंगे 75% तक बैलेंसPPF समय से पहले बंद करने से पहले ये नियम जरूर जानें, वरना रिटर्न में हो सकता है बड़ा नुकसान और फंस सकता है पैसाभारत-अमेरिका फिर लिखेंगे व्यापार डील की पटकथा, ट्रंप के 10% टैरिफ के बीच वाशिंगटन पहुंचेंगे अधिकारीAkshaya Tritiya 2026 : सोने और चांदी की रिकॉर्ड कीमतों के बाद ₹20,000 करोड़ के कारोबार का अनुमानMarket This Week: अमेरिका-ईरान तनाव से बाजार में हलचल तेज, कच्चे तेल की कीमतें और तिमाही नतीजे तय करेंगे इस हफ्ते की दिशाWorld Liver Day: साइलेंट किलर बन रही लिवर की बीमारियां, इलाज का खर्च 100% बढ़ा; युवाओं पर संकटनिवेशकों की चांदी! एनलॉन हेल्थकेयर और वेगा ज्वेलर्स दे रहे फ्री बोनस शेयर, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेMCap: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! बाजार में तेजी से टॉप 8 कंपनियों की वैल्यू बढ़ी ₹1.87 लाख करोड़, एयरटेल बना टॉप गेनर
अन्य समाचार पति..पत्नी, सगे भाइयों, चाचा..भतीजे का सियासी भविष्य तय करेगी ईवीएम
'

पति..पत्नी, सगे भाइयों, चाचा..भतीजे का सियासी भविष्य तय करेगी ईवीएम

PTI

- December,01 2013 2:23 PM IST

इंदौर, 01 दिसंबर :भाषा: मध्यप्रदेश में आठ दिसंबर को होने वाली मतगणना के दौरान जब इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों :ईवीएम: से विधानसभा चुनावों के नतीजे बाहर आयेंगे, तो उम्मीदवारों की महत्वाकांक्षी जमात में शामिल पति..पत्नी, दो सगे भाइयों और चाचा..भतीजे का सियासी भविष्य भी तय होगा।

सूबे में 25 नवंबर को हुए चुनावों में महिला और बाल विकास मंत्री रंजना बघेल धार जिले की अपनी परंपरागत सीट मनावर से भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में उतरीं।

वह इस सीट से वर्ष 2008 का पिछला विधानसभा च़ुनाव जीत चुकी हैं। लेकिन इस बार टिकट चयन को लेकर भाजपा के भीतर फूटी बगावत और कडे़ चुनावी संघर्ष के कारण उनकी सियासी प्रतिष्ठा दांव पर मानी जा रही है।

रंजना के पति और धार जिले की कुक्षी सीट के निवर्तमान भाजपा विधायक मुकाम सिंह किराड़े के लिये भी इस बार चुनावी जीत की राह की आसान नहीं मानी जा रही है।

किराडे़ को इस दफा कुक्षी क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार सुरेंद्र सिंह बघेल उर्फ हनी से तगड़ी चुनौती मिली है। हनी, प्रदेश के पूर्व मंत्री प्रताप सिंह बघेल के पुत्र हैं।

जारी भाषा हर्ष

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement