विश्व हिन्दू परिषद के अन्तर्राष्ट्रीय संरक्षक अशोक सिंघल ने आज संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि भगवान की इच्छा के बिना यह संभव नहीं था। उन्होने कहा कि देश में अपराध की सभी सीमाएं टूटने के बाद उन्हे रोकने के लिए नरेन्द्र मोदी: को भगवान ने भेजा है। भगवान की इच्छा के बिना यह संभव नहीं है। उन्होने कहा यह व्यक्ति जहां भी जा रहा है लाखों लोग जुट रहे है , ईश्वरीय ताकत इस व्यक्ति के पीछे खडी है।
सिंहल से जब पूछा गया कि क्या मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह उपयुक्त नहीं है ,उन्होने कहा कि केवल इस व्यक्ति में ही सभी समाज को जोडने की शक्ति है। उन्होने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि गोधारा में जो अपराध हुआ था, उसमें से पैदा हुआ है नरेन्द्र मोदी ।
उन्होने कहा इन राजनीतिग्यों ने देश की भाषा, समाज को विभाजित कर दिया है। राजनीतिग्य लोग देश को लूटने के काम में लगे हुए है। जब उनसे पूछा कि क्या भाजपा के राजनीतिग्य भी इस कार्य में शामिल हैं तो उन्होने इंकार करते हुए कहा, नहीं, भाजपा कितने समय रहीं है, लम्बे समय तक कांगे्रस ही रही है ।
सिंघल ने कहा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चोैटाला जेल में बैठे है यही देश को लूटने वाले लोग है।
सिंघल ने श्रीराम मन्दिर निर्माण के लिए एकत्रित की गयी राशि सवा आठ करोड रूपये खर्च होने की जानकारी देते हुए कहा कि लोगों से एकत्रित किया गया धन तो कभी का समाप्त हो चुका है , अब एक हजार करोड रूपये की लागत से श्रीराम का मन्दिर निर्माण करवायेंगे। यह राशि भी लोगों से सवा सवा रूपये के रूप में एकत्रित की जाएगी।
भाषा अनिल
अनिल माथुर जयपुर9
10251810 जयपुर
नननन
जारी भाषा अनिल
सेन कवीन्द्र प्रादे98
10251851 दि
नननन