facebookmetapixel
25% उछलेगा अदाणी का यह शेयर, कंपनी की परफॉर्मेंस से ब्रोकरेज खुश; BUY की दी सलाह₹1,100 के पार पहुंचा झींगा कारोबार से जुड़ा स्टॉक, दो दिन में 35 फीसदी उछलासर्विसेज पीएमआई जनवरी में बढ़कर 58.5 पर पहुंचा, डिमांड और भर्ती बढ़ने से मिली मजबूतीGold silver price today: सोना चांदी अब तेजी पर सवार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड फिर $5,000 के पार₹34 हजार करोड़ की योजना, खर्च हुए सिर्फ ₹19 हजार करोड़- कहां अटक गई PLI?Stocks to Watch: Bajaj Finance से लेकर Nazara Tech तक, बुधवार को इन स्टॉक्स में दिख सकती है हलचलStock Market Update: कमजोर शुरुआत के बाद हरे निशान में लौटा बाजार, सेंसेक्स 100 अंक ऊपर; निफ्टी 25700 के पारदीपिंदर गोयल का खुला न्योता, पुराने Zomato कर्मचारियों से बोले वापस आ जाइएNavratna कंपनी का बड़ा ऐलान! शेयरधारकों को 2.50 रुपये का डिविडेंड, जानिए रिकॉर्ड डेटAdani Ports Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 21.2% बढ़ा, अंतरराष्ट्रीय कारोबार में भारी उछाल

Virat Kohli Century: विदेश में विराट कोहली ने खत्म किया सेंचुरी का सूखा, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा

विराट कोहली ने 500वें इंटरनेशनल मैच के साथ रचा इतिहास।

Last Updated- September 19, 2023 | 3:20 PM IST
Virat Kohli- विराट कोहली
PTI

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने त्रिनदाद में खेले जा रहे वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन शतक जड़ दिया। कोहली का ये टेस्ट क्रिकेट में 29वां शतक है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह उनका 76वां शतक है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक लगाने के मामले में उनके आगे केवल सचिन तेंदुलकर (100 शतक) हैं।

कोहली ने खत्म किया शतकों का सूखा
कोहली का 2019 के बाद से भारत के बाहर यह पहला शतक है। उन्होंने 2019 के बाद 34वीं पारी में यह शतक लगाया है। गौर करने वाली बात है कि कोहली ने भारत से बाहर 2011 से 2014 के बीच 37 पारियों में 6 शतक लगाए थे। 2015 से 2018 के बीच भारत के बाहर 39 पारियों में 8 शतक लगाए थे। बहरहाल, अच्छी खबर ये है कि कोहली फॉर्म में वापस लौट आए हैं। और उन्होंने शानदार शतक के साथ इस बात को साबित भी कर दिया है।

सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे
गौर करने वाली बात है कि कोहली का यह 500वां मैच है। इस तरह से 500 मैचों में वह सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। कोहली ने 500 मैचों के बाद जहां 76 शतक लगाए हैं। वहीं सचिन तेंदुलकर ने इतने ही मैचों के बाद 75, रिकी पोंटिंग ने 68 और जैक्स कैलिस ने 60 शतक लगाए थे।

एक्टिव बल्लेबाजों के बीच कोहली का कद बढ़ा

एक्टिव बल्लेबाजों के बीच टेस्ट में कोहली के आगे इंग्लैंड के जो रूट (30 शतक) और ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ (30 शतक) हैं। इस दौरान उन्होंने न्यूजीलैंड के केन विलियमसन (28 शतक) को पीछे छोड़ा। हालांकि, कुल टेस्ट शतकों के मामले में कोहली अभी बहुत पीछे हैं। वह कुल  मिलाकर दुनिया में 10वें नंबर पर हैं। पहले नंबर पर सचिन तेंदुलकर (51 टेस्ट शतक) हैं। बहरहाल, कोहली ने ग्रेट डॉन ब्रैडमैन की बराबरी जरूर कर ली है, ब्रैडमैन के नाम भी टेस्ट में 29 शतक ही थे।

खबर लिखे जाने तक त्रिनिदाद टेस्ट में भारतीय टीम ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। पहले सत्र में अभी तक टीम इंडिया ने कोई विकेट नहीं खोया है। स्कोर 317/4 हो चुका है। विराट कोहली (102) और रविंद्र जडेजा (50) क्रीज पर हैं।

First Published - July 21, 2023 | 8:27 PM IST

संबंधित पोस्ट