facebookmetapixel
Advertisement
Bandhan Bank 18% से ज्यादा टूटा, Q1 नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने घटाई रेटिंग; आगे क्या करें निवेशक?Trump Tariff on Generic Drugs: ट्रंप के 200% टैरिफ वाले बयान से टूटे भारतीय फार्मा शेयर, निवेशकों में बढ़ी चिंताFY27 में रेखा झुनझुनवाला का पोर्टफोलियो ₹46,982 करोड़ हुआ, 20% की छलांग; सेंसेक्स सिर्फ 7.7% चढ़ाएस. जयशंकर और मार्को रुबियो के बीच अहम बैठक; व्यापार, रक्षा और AI समेत कई मुद्दों पर चर्चाTrump के नए टैरिफ प्लान से Pharma Stocks में हड़कंप! Glenmark, Biocon और Aurobindo के शेयर 3% तक लुढ़केAI पर सख्त नियमों की तैयारी! सेफ हार्बर से लेकर डेटा अधिकार तक बड़े बदलाव पर विचारट्रंप का ऐलान! अगस्त 2028 से जेनेरिक दवाओं के आयात पर 100% टैरिफ, भारत के निर्यात को लग सकता है झटकाDBT योजनाओं का दूसरा पहलू! रिसर्च ने बताए फायदे, लेकिन लाभार्थियों की छंटनी ने बढ़ाई चिंताStock Market Update: शेयर बाजार में गिरावट जारी! सेंसेक्स 700 अंक टूटा, निफ्टी 24,000 के नीचे फिसला; रियल्टी शेयरों में भारी बिकवालीअब जमीन बनेगी डिजिटल टोकन! महाराष्ट्र ला रहा है देश का पहला ब्लॉकचेन लैंड कानून

जनवरी में ट्रैक्टर बिक्री 48 फीसदी तक बढ़ी

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 8:26 AM IST

ट्रैक्टरों की बिक्री जनवरी 2021 मेंं तकरीबन 48 प्रतिशत बढ़कर 87,579 इकाई हो गई जिसमें 9,234 इकाइयों का निर्यात भी शामिल है, जबकि जनवरी 2020 में 59,367 इकाइयों की बिक्री हुई थी। महीना दर महीना बिक्री में भी दो महीने की गिरावट के बाद इजाफा हुआ है।
रबी के रकबे में विस्तार, जलाशय स्तर बढऩे और किसानों के हाथों में ज्यादा नकदी होने केकारण मांग बढ़ी है। हालंाकि महामारी के कारण वाहन क्षेत्र के सभी खंडों पर दबाव अनुभव हो रहा था, लेकिन इससे उबरने वाला सबसे पहला ट्रेक्टर खंड ही रहा और वाहन क्षेत्र में यह सबसे तेजी से बढऩा जारी है।
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस के अनुसार जनवरी महीने के खुदरा आंकड़ों में केवल ट्रैक्टर ही एकमात्र ऐसा खंड़ रहा जिसने इजाफा (11.14 प्रतिशत वृद्धि) दिखाया, जबकि अन्य खंड़ों की ब्रिक्री नकारात्मक रही। ट्रैक्टर मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (टीएमए) के आंकड़ों से पता चलता है कि अक्टूबर 2020 में ट्रैक्टरों की बिक्री 1,23,883 इकाई रही, जिसमें 8,728 इकाइयों का निर्यात भी शामिल है। यह वर्ष 2018 के बाद से सबसे अधिक बिक्री है। हालांकि नवंबर और दिसंबर में बिक्री घटकर क्रमश: 89,530 इकाई और 71,740 इकाई रह गई।

Advertisement
First Published - February 12, 2021 | 12:13 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement