facebookmetapixel
Advertisement
PNB Q1 Results: मुनाफे में तीन गुना से ज्यादा का बंपर उछाल, आंकड़ा ₹5,253 करोड़ के पारICICI Bank Q1 Results: मुनाफे में 13.9% का तगड़ा उछाल, ₹15,440 करोड़ पर पहुंचा नेट प्रॉफिटYes Bank Q1 Results: मुनाफे में 33.7% का बंपर उछाल, ₹1,071 करोड़ के पार पहुंचा नेट प्रॉफिटHDFC Bank Q1 Results: मुनाफा 5% की बढ़त के साथ ₹19,060 करोड़ के पार, NII में 6.7 फीसदी की तेजीAxis Bank Q1 Results: मुनाफा 22% बढ़कर ₹7,632 करोड़ के पार, NII में 8.6 फीसदी की बढ़ोतरीप्राइवेट रॉकेट ‘विक्रम-1’ की उड़ान के साथ अंतरिक्ष में बड़ी कामयाबी हासिल, क्या भारत बनेगा दुनिया का नया स्पेस हब?Stock Split: शेयर बाजार में कमाई का मौका! अगले हफ्ते इन 3 कंपनियों के एक शेयर के बदले मिलेंगे कई शेयरDividend Stocks: अगले हफ्ते एबॉट-हॉकिन्स समेत 75 से अधिक कंपनियां बांटेंगी बंपर मुनाफा, देखें पूरी लिस्टभारत में ग्रीन एनर्जी की बड़ी छलांग; पहली छमाही में 25% बढ़ी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता: प्रल्हाद जोशीधोखाधड़ी पर लगाम और फटाफट क्लेम: AI और मशीन लर्निंग इंश्योरेंस सेक्टर में क्या बदलाव ला रही है?

जारी रहेगी टाटा मोटर्स की डीलरशिप

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:37 PM IST


आटोमोबाइल क्षेत्र की प्रमुख कंपनी टाटा मोटर्स उत्तरी क्षेत्र में अपने वाहनों को बेचने के लिए डीलरशिप जारी रखेगी। उल्लेखनीय है कि टाटा मोटर्स ने दक्षिण भारत के कई शहरों में अपना रिटेल नेटवर्क शुरु किया हुआ है। यह काफी सफल भी हुआ है। यह रिटेल नेटवर्क टाटा मोटर्स की सहायक कंपनी कोनकर्ड मोटर्स की देखरेख में चल रहा हैं।


 


कोनकर्ड मोटर्स दक्षिण के महानगरों बेंगलूरु, चेन्नई और हैदराबाद में टाटा मोटर्स के सर्विस सेंटरों और रिटेल स्टोरों को देखती है। दक्षिण में खोले गए रिटेल स्टोर्स की  तर्ज पर ही टाटा मोटर्स ने उत्तर भारत में अपने रिटेल स्टोर्स की श्रृंखला शुरु की थी।


 


 हालांकि स्टोर्स के कुछ खास सफल न होने के बाद इन्हें बंद कर दिया गया। टाटा मोटर्स के उत्तरी क्षेत्र के मैनेजर जलज गुप्ता ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि इस क्षेत्र में डीलर शिप मॉडल अच्छा काम कर रहा है और कंपनी की यहां भविष्य में रिटेल चेन खोलने की कोई योजना नहीं है।


 


गुप्ता ने यह भी बताया कि टाटा मोटर्स स्पोटर्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी ) के भारतीय बाजार में लगभग 19 फीसदी हिस्सा रखता है जबकि उत्तर भारत में यह बढ़कर 21 फीसदी हो जाता है। गुप्ता ने कहा, ‘हम बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए एसयूवी गड़ियों पर ज्यादा ध्यान दे रहे है।

हमें उम्मीद हैं कि एसयूवी गड़ियों जैसे सफारी, सूमों विक्टा और सूमों ग्रांडे की खरीददारी बढ़ने पर हमारी बाजार में हिस्सेदारी बढ़ेगी।कं पनी ने अपनी नई गाड़ी को मार्के ट में उतारने से पहले ब्राडिंग के लिए सशक्त योजना बना रखी हैं। इस योजना में इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट माध्यमों के जरिए प्रचार अभियान की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने बताया कि टाटा मोटर्र्स को यात्री वाहनों की बिक्री में भी जोरदार बढ़ोतरी का अनुमान है।

Advertisement
First Published - March 17, 2008 | 5:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement