facebookmetapixel
वेनेजुएला संकट: भारत के व्यापार व तेल आयात पर भू-राजनीतिक उथल-पुथल से फिलहाल कोई असर नहींसोमनाथ मंदिर: 1026 से 2026 तक 1000 वर्षों की अटूट आस्था और गौरव की गाथाT20 World Cup: भारत क्रिकेट खेलने नहीं आएगी बांग्लादेश की टीम, ICC से बाहर मैच कराने की मांगसमान अवसर का मैदान: VI को मिलने वाली मदद सिर्फ उसी तक सीमित नहीं होनी चाहिए1985–95 क्यों आज भी भारत का सबसे निर्णायक दशक माना जाता हैमनरेगा भ्रष्टाचार का पर्याय बना, विकसित भारत-जी राम-जी मजदूरों के लिए बेहतर: शिवराज सिंह चौहानLNG मार्केट 2025 में उम्मीदों से रहा पीछे! चीन ने भरी उड़ान पर भारत में खुदरा बाजार अब भी सुस्त क्यों?उत्पाद शुल्क बढ़ते ही ITC पर ब्रोकरेज का हमला, शेयर डाउनग्रेड और कमाई अनुमान में भारी कटौतीमझोले और भारी वाहनों की बिक्री में लौटी रफ्तार, वर्षों की मंदी के बाद M&HCV सेक्टर में तेजीदक्षिण भारत के आसमान में नई उड़ान: अल हिंद से लेकर एयर केरल तक कई नई एयरलाइंस कतार में

South American FIFA World Cup Qualifying : मेसी के बिना भी अर्जेंटीना ने बोलीविया को 3-0 से हराया

मेसी थकान के कारण इस मैच में नहीं खेल पाए। उनकी अनुपस्थिति में अनुभवी एंजेल डि मारिया ने टीम की अगुवाई की।

Last Updated- September 13, 2023 | 11:41 AM IST
World Cup - South American Qualifiers - Bolivia v Argentina

विश्व चैंपियन अर्जेंटीना ने ला पाज के ऊंचाई वाले स्थल पर बने स्टेडियम की विषम परिस्थितियों और स्टार स्ट्राइकर लियोनेल मेसी (Lionel Messi) के नहीं खेल पाने के बावजूद विश्व कप 2026 के दक्षिण अमेरिकी क्वालिफाइंग मैच (South American FIFA World Cup Qualifying) में बोलीविया को 3-0 से हराकर अपना विजय अभियान जारी रखा। अर्जेंटीना की यह लगातार दूसरी जीत है।

उसने पहले हाफ में दो गोल करके अपनी जीत सुनिश्चित कर दी थी। इस बीच बोलीविया के रॉबर्टो फर्नांडीज को 39वें मिनट में लाल कार्ड मिलने से भी अर्जेंटीना का काम आसान हुआ। मेसी थकान के कारण इस मैच में नहीं खेल पाए। उनकी अनुपस्थिति में अनुभवी एंजेल डि मारिया ने टीम की अगुवाई की।

डि मारिया के प्रयास से एंज़ो फर्नांडीज ने 31वें मिनट में पहला गोल किया। निकोलस टैग्लियाफिको ने 42वें मिनट में दूसरा और निको गोंजालेज ने 83वें मिनट में तीसरा गोल करके अर्जेंटीना की आसान जीत सुनिश्चित की।

उरूग्वे के पास अर्जेंटीना की बराबरी करने का मौका था लेकिन उसकी टीम इक्वाडोर से 2-1 से हार गई। इस जीत के बावजूद इक्वाडोर के शून्य अंक हैं क्योंकि कोलंबियाई मूल के डिफेंडर बायरन कैस्टिलो की जन्म संबंधी जानकारी में हेराफेरी के लिए फीफा ने उस पर तीन अंक का जुर्माना लगाया था। दक्षिण अमेरिकी क्वालीफाइंग के अगले मुकाबले अक्टूबर में खेले जाएंगे।

यह भी पढ़ें : IND v SL: श्रीलंका को 41 रन से हराकर टीम इंडिया एशिया कप के फाइनल में

First Published - September 13, 2023 | 11:41 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट