facebookmetapixel
Advertisement
RBI MPC Meet: FCNR(B) जमा को समय से पहले बंद करने की कोई बात नहीं, 41 अरब डॉलर जुटेकागज के नोटों से ज्यादा टिकाऊ होंगे पॉलिमर नोट, आरबीआई अगले वित्त वर्ष में कर सकता है शुरुआतRBI MPC Meet: शहरी स​​हकारी बैंक के लिए फिर मिलेंगे लाइसेंस, ₹10,000 करोड़ जमा अनिवार्यEditorial: अभी राहत, लेकिन आगे महंगाई बढ़ी तो ब्याज दरों में बदलाव तयभारत में ई-कॉमर्स की वृद्धि का आधार भरोसा और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धाअच्छे कॉरपोरेट गवर्नेंस की कुंजी: जवाबदेही, पारदर्शिता और बोर्ड-प्रबंधन के बीच सही संतुलनआरबीआई की विदेशी मुद्रा अदला-बदली योजना जारी रहेगी, 41 अरब डॉलर जुटाए गएStock Market: RBI के फैसले के बाद शेयर बाजार में तेजी! Sensex-Nifty क्यों चढ़े?RBI बदलने जा रहा है Loan Rules! EMI पर क्या पड़ेगा असर?FY28 की शुरुआत में आ सकते हैं पॉलिमर नोट, RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया पूरा प्लान

Quinton De Kock to Retire: वनडे क्रिकेट से संन्यास लेंगे क्विंटन डी कॉक

Advertisement

क्विंटन डी कॉक ने 50 ओवर के क्रिकेट में अपने करियर की शानदार शुरुआत की थी और 1000 रन (21 पारियों में) बनाने वाले चौथे सबसे तेज़ बल्लेबाज बने थे।

Last Updated- September 19, 2023 | 2:56 PM IST
Quinton de Kock

दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (Quinton De Kock) ने पुष्टि की है कि वह भारत में 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक होने वाले आगामी विश्व कप के बाद वनडे क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लेंगे। क्रिकबज में छपी खबर के मुताबिक, 30 साल के डी कॉक ने 2013 में वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था।

उन्होंने इस दौरान 140 वनडे मैच खेले। इस फॉर्मेट में बाएं हाथ के डी कॉक के नाम 44.85 की औसत से 5966 वनडे रन हैं, जिसमें 17 शतक और 29 अर्धशतक शामिल हैं। डी कॉक के नाम इस प्रारूप में 197 शिकार (183 कैच, 14 स्टंपिंग) भी हैं।

दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट डायरेक्टर हनोक नक्वे ने क्विंटन डी कॉक की दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट में बहुमूल्य योगदान के लिए तारीफ की। उन्होंने कहा, अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर डी कॉक ने कई सालों तक टीम में अहम भूमिका निभाई। यहां तक कि उन्होंने कप्तान के तौर पर भी बागडोर संभाली, यह एक ऐसा सम्मान है जो बहुत कम लोगों को मिलता है।”

डी कॉक ने 50 ओवर के क्रिकेट में अपने करियर की शानदार शुरुआत की थी और 1000 रन (21 पारियों में) बनाने वाले चौथे सबसे तेज़ बल्लेबाज बने थे। उन्होंने 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेंचुरियन में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी – 178 रन – खेली और 2020-2021 में टीम की कप्तानी की। इस धाकड़ बल्लेबाज ने 2021 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था और अब उनसे उम्मीद है कि वह टी20 क्रिकेट में लंबे समय तक सक्रिय रहेंगे।

उनके इस फैसले के बीच उम्मीद की जा रही है कि BBL टूर्नामेंट में वह रंग जमाते नजर आएंगे। अगर वह वनडे क्रिकेट से रिटायर न होते, तो शायद वह इस टूर्नामेंट में ज्यादा मैच न खेल पाते।

Advertisement
First Published - September 5, 2023 | 7:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement