facebookmetapixel
Advertisement
दो से अधिक बच्चे पैदा करने पर 25,000 रुपये देगी आंध्र सरकार!Hotel Stocks: डिमांड-सप्लाई गैप से होटल कंपनियों को फायदा! इन शेयरों में 62% तक तेजी का अनुमानस्विफ्ट के नए फ्रेमवर्क से सीमा पार भुगतान होगा तेज और सस्ता, SBI समेत भारतीय बैंक जुड़ेंगेनिर्यात प्रोत्साहन योजना रॉडटेप की समीक्षा कर रही सरकार, जारी रखने पर होगा फैसलाडिजिटल भुगतान के बढ़ते इस्तेमाल के बीच एनपीसीआई करेगी ब्रांडिंग में बड़ा बदलावराजमार्ग इनविट के जरिये 6,000 करोड़ रुपये जुटाएगा एनएचएआईSedemac Mechatronics IPO में निवेश करने का आखिरी मौका, कहां पहुंचा GMP; सब्सक्राइब करना चाहिए या नहीं?India Oil Imports: रूस से तेल खरीद सकेगा भारत! अमेरिका ने दी 30 दिन की बड़ी राहतStocks to Watch: Garden Reach से लेकर Petronet LNG और DCX Systems तक, शुक्रवार को इन स्टॉक्स पर रहेगा फोकसStock Market Update: गिरावट के साथ हुई बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स 350 अंक गिरकर खुला; निफ्टी 24650 के नीचे

Paris Olympics: चिराग-सात्विक के ओलंपिक पदक न जीत पाने के बाद कोच मथियास बो ने लिया संन्यास

Advertisement

Mathias Boe ने कहा, ‘‘मुझे पता है कि आप लोग निराश हैं, मैं जानता हूं कि आप भारत के लिए पदक लाना चाहते थे लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो सका।’’

Last Updated- August 03, 2024 | 4:54 PM IST
Paris Olympics: Coach Mathias Boe retires after Chirag-Satwik fail to win Olympic medal Paris Olympics: चिराग-सात्विक के ओलंपिक पदक जीतने में विफल रहने के बाद कोच मथियास बो ने लिया संन्यास

Paris Olympics 2024, Mathias Boe: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के कोच मथियास बो (Mathias Boe) ने भारत की शीर्ष बैडमिंटन जोड़ी के पेरिस ओलंपिक से बाहर होने के बाद कोचिंग से संन्यास लेने की घोषणा की। सात्विक और चिराग गुरुवार को यहां पुरुष युगल क्वार्टर फाइनल में मलेशिया के आरोन चिया और सोह वूई यिक से 21-13, 14-21, 16-21 से हार गए।

लंदन ओलंपिक के रजत पदक विजेता बो तोक्यो ओलंपिक से पहले चिराग और सात्विक के कोच के रूप में उनसे जुड़े थे। डेनमार्क के 44 वर्षीय पूर्व खिलाड़ी बो ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, ‘‘मेरे लिए, कोचिंग के दिन यहीं खत्म हो जाते हैं, मैं कम से कम अभी भारत या कहीं और नहीं जारी नहीं रखूंगा। मैंने बैडमिंटन हॉल में बहुत अधिक समय बिताया है और कोच बनना भी काफी तनावपूर्ण है, मैं एक थका हुआ बूढ़ा आदमी हूं।’’

पेरिस में पुरुष युगल वर्ग में सात्विक और चिराग पदक के दावेदार थे और बो ने उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा, ‘‘मैं खुद भी इस भावना को अच्छी तरह से जानता हूं। हर दिन कड़ी मेहनत करना, अपने जीवन में सर्वश्रेष्ठ लय में रहना और फिर चीजें वैसी नहीं होतीं जैसी आप उम्मीद करते हैं।’’

बो ने कहा, ‘‘मुझे पता है कि आप लोग निराश हैं, मैं जानता हूं कि आप भारत के लिए पदक लाना चाहते थे लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो सका।’’

हालांकि बो ने कहा कि भले ही उनके शिष्य पेरिस से पदक लेकर वापस नहीं लौटे लेकिन वह एक संतुष्ट व्यक्ति के रूप में पद छोड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘आपके पास गर्व करने के लिए सब कुछ है। आपने इस ओलंपिक शिविर में कितनी मेहनत की है, चोटों से जूझते हुए, दर्द को कम करने के लिए इंजेक्शन भी लिए हैं, यह समर्पण है, यह जुनून है।

Advertisement
First Published - August 3, 2024 | 4:53 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement