facebookmetapixel
Advertisement
फॉरेस्ट एसेंशियल्स का अधिग्रहण करेगी एस्टी लॉडर कंपनीज, ब्रांड भारत में बनेगा नेतृत्व केंद्रFY27 के लिए इंडिया रेटिंग्स का अनुमान, यात्री वाहनों की बिक्री होगी नरमयूनिक्लो इंडिया का FY26 में 44% वृद्धि का लक्ष्य, भारत को ग्लोबल सोर्सिंग हब बनाएगीजीएसटी 2.0 के बाद फरवरी में वाहनों की खुदरा बिक्री रही टॉप गियर में, कुल बिक्री 24.1 लाखFMCG बाजार में ग्रामीण-शहरी अंतर घटा, तिमाही वृद्धि 7.8% पर धीमीरुपया डॉलर के मुकाबले 0.6% चढ़ा, आरबीआई के हस्तक्षेप से सुधारतीन दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 900 अंक चढ़ाअमेरिका से व्यापार करार में एशियाई प्रतिद्वंद्वियों से कम शुल्क दर पर भारत का जोरप​श्चिम ए​शिया में टकराव का असर: औद्योगिक क्षेत्र को गैस आवंटन में होगी कटौती!Editorial: टाटा संस की सूचीबद्धता पर फिर बढ़ा फोकस

Paris Olympics 2024: महेश्वरी चौहान महिला स्कीट में फाइनल में जगह बनाने की दौड़ में, अनंतजीत पुरुष वर्ग में बाहर

Advertisement

Paris Olympics 2024: इस स्पर्धा में हिस्सा ले रही एक अन्य भारतीय रेजा ढिल्लों 21, 22 और 23 अंक से 66 अंक जुटाकर 29 निशानेबाजों के बीच 25वें स्थान पर चल रही हैं।

Last Updated- August 03, 2024 | 7:18 PM IST
Paris Olympics 2024: Maheshwari Chauhan in the race to make the final in women's skeet, Anantjit out in men's category Paris Olympics 2024: महेश्वरी चौहान महिला स्कीट में फाइनल में जगह बनाने की दौड़ में, अनंतजीत पुरुष वर्ग में बाहर

Paris Olympics 2024: भारतीय निशानेबाज महेश्वरी चौहान महिला स्कीट स्पर्धा के क्वालीफिकेशन के पहले दिन आठवें स्थान के साथ फाइनल में जगह बनाने की दौड़ में बनी हुई हैं जबकि अनंतजीत सिंह नरूका लगातार दूसरे दिन खराब प्रदर्शन के बाद पुरुष स्कीट स्पर्धा से बाहर हो गए।

महेश्वरी 25-25 शॉट की तीन सीरीज में 23, 24 और 24 अंक से कुल 71 अंक बनाकर पहले दिन के क्वालीफिकेशन दौर के बाद आठवें पायदान पर हैं और शीर्ष छह निशानेबाजों के फाइनल में जगह बनाने की दौड़ में बनी हुई हैं।

महेश्वरी ने पहली सीरीज में दो निशाने चूके लेकिन अगली दो सीरीज में सिर्फ एक-एक निशाना चूककर वापसी की। इस स्पर्धा में हिस्सा ले रही एक अन्य भारतीय रेजा ढिल्लों 21, 22 और 23 अंक से 66 अंक जुटाकर 29 निशानेबाजों के बीच 25वें स्थान पर चल रही हैं और उनकी फाइनल में जगह बनाने की संभावना बेहद कम हैं।

पांच सीरीज के क्वालीफिकेशन की अंतिम दो सीरीज रविवार को होंगी। दूसरी तरफ पुरुष स्कीट में शनिवार को क्वालीफिकेशन की अंतिम दो सीरीज हुई। अनंतजीत 25-25 शॉट की पांच सीरीज में 23, 22, 23, 24, 24 अंक से कुल 116 अंक जुटाकर 30 निशानेबाजों में 24वें स्थान पर रहे।

शीर्ष छह निशानेबाजों ने फाइनल में जगह बनाई। अमेरिका के कोनर लिन प्रिंस, चीनी ताइपे के मेंग युआन ली और इटली के तमारो कसांद्रो ने 125 अंक में से समान 124 अंक जुटाए। शूट ऑफ के बाद इन तीनों ने क्वालीफिकेशन में क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।

Advertisement
First Published - August 3, 2024 | 7:17 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement