facebookmetapixel
Advertisement
फॉरेस्ट एसेंशियल्स का अधिग्रहण करेगी एस्टी लॉडर कंपनीज, ब्रांड भारत में बनेगा नेतृत्व केंद्रFY27 के लिए इंडिया रेटिंग्स का अनुमान, यात्री वाहनों की बिक्री होगी नरमयूनिक्लो इंडिया का FY26 में 44% वृद्धि का लक्ष्य, भारत को ग्लोबल सोर्सिंग हब बनाएगीजीएसटी 2.0 के बाद फरवरी में वाहनों की खुदरा बिक्री रही टॉप गियर में, कुल बिक्री 24.1 लाखFMCG बाजार में ग्रामीण-शहरी अंतर घटा, तिमाही वृद्धि 7.8% पर धीमीरुपया डॉलर के मुकाबले 0.6% चढ़ा, आरबीआई के हस्तक्षेप से सुधारतीन दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 900 अंक चढ़ाअमेरिका से व्यापार करार में एशियाई प्रतिद्वंद्वियों से कम शुल्क दर पर भारत का जोरप​श्चिम ए​शिया में टकराव का असर: औद्योगिक क्षेत्र को गैस आवंटन में होगी कटौती!Editorial: टाटा संस की सूचीबद्धता पर फिर बढ़ा फोकस

Paris Olympics 2024: लवलीना हारी, मुक्केबाजी में भारतीय अभियान समाप्त

Advertisement

कियान ने पहले राउंड के आखिर में कुछ शानदार सटीक मुक्के जड़े। बायें हाथ के शानदार हुक से उन्होंने प्रभावित करते हुए 3-2 की बढ़त बनाई।

Last Updated- August 04, 2024 | 4:38 PM IST
Boxer Lovlina
File Photo: Indian boxer Lovlina Borgohain

तोक्यो ओलंपिक की कांस्य विजेता भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा) के रविवार को यहां चीन की ली कियान से क्वार्टर फाइनल में हारने से भारत का मौजूदा पेरिस खेलों में मुक्केबाजी अभियान बिना पदक के समाप्त हो गया।

इस वर्ग की मौजूदा विश्व चैम्पियन लवलीना (26 वर्ष) को कड़े मुकाबले में तोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता 34 साल की ली कियान से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा। इस दौरान दोनों मुक्केबाजों को बार-बार ‘क्लिंचिंग और होल्ड’ करने के लिए चेतावनी दी गई। लवलीना की हार के साथ ही भारत की मुक्केबाजी में चुनौती भी समाप्त हो गई। निशांत देव शनिवार रात पुरुषों के 71 किग्रा क्वार्टर फाइनल से बाहर हो गए थे।

भारत ने पेरिस ओलंपिक में छह मुक्केबाज उतारे थे। इनमें चार महिला और दो पुरुष मुक्केबाज शामिल थे जिसमें से चार तो शुरूआती दौर के मुकाबले हारकर बाहर हो गये थे। लवलीना और चीन की मुक्केबाज के बीच मुकाबला करीबी था।

दोनों में से कोई भी पहले हमला करने की इच्छुक नहीं दिख रही थी। एक दूसरे को पकड़ना और जकड़ना मुकाबले के शुरू में ही होने लगा जिसके बाद रैफरी को बार बार दोनों को अलग करना पड़ रहा था।

कियान ने पहले राउंड के आखिर में कुछ शानदार सटीक मुक्के जड़े। बायें हाथ के शानदार हुक से उन्होंने प्रभावित करते हुए 3-2 की बढ़त बनाई।

दूसरा राउंड भी इसी तरह शुरू हुआ लेकिन कियान के दायें हाथ के मुक्के सीधे अंक जुटाने के लिए काफी थे जबकि लवलीना को प्रतिद्वंद्वी को ज्यादा पकड़ने के लिए चेतावनी दी गई। कियान को फिर तीन जजों ने ज्यादा अंक दिये। लेकिन इस बार अलग अलग जज ने ज्यादा अंक दिये थे जिससे उन्होंने सिर्फ एक कार्ड में ही एक अंक की बढ़त बनाई हुई थी।

तीसरे राउंड में भी पकड़ना और जकड़ना जारी रहा जिससे दोनों मुक्केबाज थोड़ी थकी दिख रही थीं। लेकिन कियान ने समझदारी से लवलीना को दूर रखा। लवलीना बार बार जवाबी हमलों पर हिट कर रही थीं और इस राउंड को गंवाकर बाहर हो गईं।

असम की लवलीना पिछले साल एशियाई खेलों के फाइनल में भी कियान से 0-5 से हार गई थीं। पर 2023 में विश्व चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में लवलीना ने कियान को हराया था। लेकिन हाल में जून में ‘प्री ओलंपिक’ टूर्नामेंट में लवलीना को इस अनुभवी खिलाड़ी से हार मिली थी।

Advertisement
First Published - August 4, 2024 | 4:38 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement