facebookmetapixel
Advertisement
फॉरेस्ट एसेंशियल्स का अधिग्रहण करेगी एस्टी लॉडर कंपनीज, ब्रांड भारत में बनेगा नेतृत्व केंद्रFY27 के लिए इंडिया रेटिंग्स का अनुमान, यात्री वाहनों की बिक्री होगी नरमयूनिक्लो इंडिया का FY26 में 44% वृद्धि का लक्ष्य, भारत को ग्लोबल सोर्सिंग हब बनाएगीजीएसटी 2.0 के बाद फरवरी में वाहनों की खुदरा बिक्री रही टॉप गियर में, कुल बिक्री 24.1 लाखFMCG बाजार में ग्रामीण-शहरी अंतर घटा, तिमाही वृद्धि 7.8% पर धीमीरुपया डॉलर के मुकाबले 0.6% चढ़ा, आरबीआई के हस्तक्षेप से सुधारतीन दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 900 अंक चढ़ाअमेरिका से व्यापार करार में एशियाई प्रतिद्वंद्वियों से कम शुल्क दर पर भारत का जोरप​श्चिम ए​शिया में टकराव का असर: औद्योगिक क्षेत्र को गैस आवंटन में होगी कटौती!Editorial: टाटा संस की सूचीबद्धता पर फिर बढ़ा फोकस

Paris Olympics 2024: भारत को मिला चौथा मेडल, हॉकी में स्पेन को हराकर जीता ब्रॉन्ज

Advertisement

हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में टीम इंडिया ने स्पेन को 2-1 से हराकर ओलंपिक खेलों में लगातार दूसरी बार ब्रॉन्ज मेडल जीता है।

Last Updated- August 08, 2024 | 9:18 PM IST
Asian hockey champions trophy 2024: India will start afresh after Olympic bronze medal ओलंपिक कांस्य पदक के बाद नए सिरे से शुरुआत करेगा भारत

Team India wins Bronze Medal in Hockey: पेरिस ओलंपिक 2024 में मेंस हॉकी में टीम इंडिया ने स्पेन को हराकर आज ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इसी के साथ पेरिस ओलंपिक में भारत की झोली में अब कुल 4 मेडल आ चुके हैं। गोल्ड जीतने के अपने लक्ष्य से चूकने के बाद, हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में टीम इंडिया ने स्पेन को 2-1 से हराकर ओलंपिक खेलों में लगातार दूसरी बार ब्रॉन्ज मेडल जीता है। इससे पहले टोक्यो ओलंपिक 2021 में भी इंडिया ने जर्मनी को हराकर कांस्य पदक जीता था।

कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दागे दो गोल

भारत के लिये कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 30वें और 33वें मिनट में गोल दागा। वहीं स्पेन के लिये मार्क मिरालेस ने 18वें मिनट में गोल किया। इस जीत के साथ ही भारतीय हॉकी के अनुभवी गोलकीपर पी आर श्रीजेश ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी को अलविदा कह दिया। जीत के बाद श्रीजेश को कंधे पर बिठाकर मैदान का चक्कर लगाने वाले कप्तान हरमनप्रीत सिंह के साथ टीवी के सामने नजरें गड़ाये बैठे करोड़ों भारतीयों की भी आंखें नम हो गई। ओलंपिक पदक के साथ विदा लेने वाले श्रीजेश जीत के बाद गोलपोस्ट के ऊपर जाकर बैठे तो अपने जज्बात पर काबू नहीं रख सके।

ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम को सेमीफाइनल मुकाबले में जर्मनी से हार का सामना करना पड़ा। सेमीफाइनल हारने के बाद भारतीय हॉकी टीम गोल्ड की दौड़ से बाहर हो गई। रोमांचक मुकाबले में जर्मनी ने भारत को 3-2 से हरा दिया था।

ओलंपिक में भारत ने मेंस हॉकी में आठ बार गोल्ड मेडल जीता है, जबकि उनका आखिरी गोल्ड मॉस्को ओलंपिक 1980 में आया था।

Advertisement
First Published - August 8, 2024 | 7:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement