facebookmetapixel
Advertisement
Share Market: शेयर बाजार में फिर बिकवाली! क्या 24,000 के नीचे जाएगा Nifty?क्या होम लोन की लंबी EMI आपकी रिटायरमेंट प्लानिंग को प्रभावित करती है? एक्सपर्ट से समझेंPM आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे राहुल, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में, आंदोलन जारी रखने का ऐलानAdani Total Gas Q1 Results: मुनाफा 18% घटकर ₹133 करोड़ रहा, रेवेन्यू में 27% की जोरदार बढ़ोतरीसिर्फ रजिस्ट्रेशन से नहीं बनेगी वसीयत वैध, सुप्रीम कोर्ट ने बताए नियम; जानें असली वसीयत कैसे साबित करें?Bandhan Bank Q1 results: मुनाफा 35% बढ़कर ₹501 करोड़ के पार, ग्रॉस NPA घटकर 3.15% पर आयाExplainer: पश्चिम एशिया में युद्ध की आहट से सहमी दुनिया, क्या भारत में फिर बढ़ेगी महंगाई और जेब पर पड़ेगा बोझ?सिक्किम टनल हादसा: अब तक 10 मजदूरों की मौत, बचाव कार्य जारीनॉमिनी के लिए राहत, सेबी ने बदली म्युचुअल फंड क्लेम प्रक्रिया; जानिए क्या बदलाBajaj Auto का दमदार प्रदर्शन, Q1FY27 में प्रॉफिट 46% बढ़कर ₹3,226; रेवेन्यू में 65% उछाल

सुधार की उम्मीद पर सवार लैम्बोर्गिनी

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 10:46 AM IST

सुपर स्‍पोर्ट्स कार बनाने वाली इटली की कंपनी लैम्बोर्गिनी पिछले सात वर्षों में पहली बार अपनी भारतीय बिक्री में गिरावट के साथ वर्ष 2020 को अलविदा करेगी। लेकिन इससे कंपनी भारतीय बाजार में नए मॉडल उतारने से तनिक भी विचलित नहीं हुई है।
कंपनी अगले कैलेंडर वर्ष की दूसरी तिमाही से तमाम नए मॉडलों को उताने की योजना बना रही है जिनमें हुरैकन एसटीओ, हुरैकन ईवीओ आरडब्ल्यूडी स्पाइडर आदि शामिल हैं। थोड़ी देरी से ही सही लेकिन कंपनी को बाजार में सुधार की होने की उम्मीद है। लैम्बोर्गिनी इंडिया के प्रमुख शरद अग्रवाल ने कहा कि कंपनी को धीरे-धीरे लेकिन लगातार सुधार दिख रहा है और नए ऑर्डर की रफ्तार कोविड से पहले के स्तर तक पहुंच रही है। अग्रवाल का मानना है कि कुल मिलाकर सुपर लग्जरी कार श्रेणी इस साल को 30 फीसदी की गिरावट के साथ अलविदा करेगी लेकिन उनकी कंपनी के लिए यह आंकड़ा थोड़ा कम होगा। भारत में 2019 के दौरान महंगी स्पोट्र्स कार बाजार में कुल 270 कारों की बिक्री हुई थी।
अग्रवाल ने कहा, ‘वर्ष 2020 के लिए मात्रात्मक बिक्री योजना के मुताबिक नहीं रही क्योंकि मांग एवं आपूर्ति के मोर्चे पर चुनौतियों से जूझना पड़ा। लेकिन हमें उम्मीद है कि 2021 में यह श्रेणी भावनाओं से प्रेरित होगी।’

Advertisement
First Published - December 20, 2020 | 11:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement