facebookmetapixel
सहनशीलता ने दिया फल: ट्रंप के साथ भारत की लंबी रणनीति रंग लाईBajaj Finance Q3FY26 Results: मुनाफा घटा, ब्रोकरेज की राय बंटी, शेयर के लिए टारगेट प्राइस में बदलावNMDC Q3FY26 Results: रेवेन्यू 16% बढ़कर ₹7,610 करोड़; उत्पादन और बिक्री में बढ़ोतरी जारीभारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद रुपया कमजोर, डॉलर के मुकाबले 11 पैसे गिरकर 90.43 पर बंदबाजार चढ़ा तो IPO की हलचल बढ़ी, आय फाइनैंस और फ्रैक्टल एनालिटिक्स का नया प्रस्ताव 9 फरवरी को खुलेगाSEBI ने इक्विटी ऑप्शन के लिए ऑर्डर-टू-ट्रेड नियम में छूट दी, एल्गोरिदमिक ट्रेडिंग होगी आसानभारत-अमेरिका ट्रेड डील से अनिश्चितता घटेगी, निवेश और कैपिटल फ्लो को मिलेगा बढ़ावा: तुहिन कांत पांडेयBudget 2026 में बढ़ी उधारी, बॉन्ड यील्ड उछली; डेट फंड निवेशक क्या करें?सरकार जल्द मंजूर करेगी ECMS के और प्रस्ताव, ₹11,150 करोड़ निवेश की संभावनाUIDAI का बड़ा कदम: 2.5 करोड़ मृत लोगों के आधार नंबर बंद, धोखाधड़ी पर कसेगा शिकंजा

आलोचना को लेकर छलका KL Rahul का दर्द, कहा-मेरे लिए यह था ‘पीड़ादायक’

एशिया कप के शुरुआती दो मैच से बाहर रहने के बाद राहुल ने तीन पारियों में 84.50 के औसत और 89.41 के स्ट्राइक रेट से 169 रन बनाए जिसमें एक शतक भी शामिल रहा।

Last Updated- October 09, 2023 | 8:11 PM IST
KL Rahul

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज लोकेश राहुल (KL Rahul) ने स्वीकार किया कि उनकी लगातार आलोचना उनके लिए पीड़ादायक थी और वह हैरान थे क्योंकि उनका प्रदर्शन उतना खराब नहीं था।

मई में आईपीएल के दौरान चोटिल होने के कारण महीनों तक प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर रहे राहुल ने पिछले महीने एशिया कप के दौरान टीम में वापसी की जहां वह टीम के तीसरे सबसे सफल बल्लेबाज रहे।

राहुल ने ‘स्टार स्पोर्ट्स’ से कहा, ‘‘काफी आलोचना हो रही थी, लोग प्रत्येक मैच और स्थिति में मेरे प्रदर्शन पर टिप्पणी कर रहे थे। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि ऐसा क्यों हो रहा था क्योंकि मेरा प्रदर्शन उतना खराब नहीं था, यह काफी पीड़ादायक था।’’

हल्की चोट के कारण एशिया कप के शुरुआती दो मैच से बाहर रहने के बाद राहुल ने तीन पारियों में 84.50 के औसत और 89.41 के स्ट्राइक रेट से 169 रन बनाए जिसमें एक शतक भी शामिल रहा।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं चोट से गुजरने के दर्द और वापसी की प्रक्रिया को जानता हूं और फिर मुझे आईपीएल के दौरान चोट लगी थी। जब मुझे पता चला कि मुझे चार से पांच महीने का नुकसान होगा और विश्व कप का हिस्सा बनना भी शत प्रतिशत सुनिश्चित नहीं है तो वह बहुत कठिन समय था।’’

इस 31 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के पहले मैच में नाबाद 97 रन की पारी खेली जिससे मेजबान टीम ने विषम परिस्थितियों से उबरते हुए छह विकेट से जीत दर्ज की।

First Published - October 9, 2023 | 8:11 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट