facebookmetapixel
Advertisement
AI के दौर में छोटी कंपनियां बनेंगी रोजगार का बड़ा जरिया: नंदन नीलेकणिभारत में गूगल के 15 अरब डॉलर के डेटा सेंटर प्रोजेक्ट पर मंडराया पर्यावरण का खतराLAPL Automotive IPO: आज से खुला सब्सक्रिप्शन, ₹94 प्रति शेयर तक तय हुआ प्राइस बैंड; जानें GMP और पूरी डिटेलमजबूत नतीजे, फिर भी चार अलग राय: Pidilite पर ब्रोकरेज क्यों बंटे हुए हैं?Q1 में मुनाफा बढ़ा, फिर भी Omnitech Engineering के शेयर 14% टूटे! जानिए निवेशकों ने क्यों बेचा स्टॉकPM-SYM: क्या आप असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं? जानिए बुढ़ापे में कैसे मिलेगी 3000 रुपये की पेंशनअमेरिका का Section 301 सिर्फ टैरिफ है या दबाव बनाने का नया हथियार? भारत के पास क्या हैं विकल्पTitan ने रचा नया इतिहास! ₹5,000 के पार पहुंचा शेयर, जून से 26% की उड़ान; अब खरीदें, होल्ड करें या मुनाफा बुक करें?अगस्त में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) का समय से पहले रिडेम्पशन: ये निवेशक समय से पहले बाहर निकल सकते हैं8 साल से प्रोडक्शन टारगेट चूक रही ONGC, फिर भी कुछ ब्रोकरेज को दिख रहा 53% तक का रिटर्न

प्रो लीग को ध्यान में रखकर चिली के खिलाफ नेशंस कप में अपने अभियान की शुरूआत करेगा भारत

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 4:21 PM IST
Women's Junior Asia Cup 2023 hockey: Indian women's team eyes first Junior Asia Cup hockey title

सविता पूनिया की अगुवाई वाली भारतीय महिला हॉकी टीम रविवार को जब यहां नेशंस कप में चिली के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी तो उसकी निगाह हॉकी प्रो लीग के लिए क्वालीफाई करने पर टिकी रहेगी।

आठ टीम के इस टूर्नामेंट में ‘ प्रमोशन और रेलीगेशन’ की प्रणाली अपनाई जाएगी जिसमें चैंपियन बनने वाली टीम 2023-24 के FIH हॉकी महिला प्रो लीग के लिए क्वालीफाई करेगी जो कि अगले साल होने वाले एशियाई खेलों और 2024 के पेरिस ओलंपिक की दृष्टि से महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है।

वर्ष 2021-22 के लिए FIH की महिला गोलकीपर चुनी गई सविता ने कहा,‘‘ हमारे लिए जीत से शुरुआत करना महत्वपूर्ण होगा। यह हमारे लिए महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है और अच्छी शुरुआत करने से हमें सही दिशा में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।’’

भारत को पूल बी में चिली, जापान और दक्षिण अफ्रीका के साथ रखा गया है। पूल ए में आयरलैंड, इटली कोरिया और स्पेन की टीम शामिल हैं।

सविता ने कहा,‘‘ इस टूर्नामेंट के प्रत्येक मैच में कड़ा मुकाबला होगा क्योंकि प्रत्येक टीम एफआईएच हॉकी प्रो लीग में जगह बनाने की कोशिश करेगी। हम किसी भी टीम को हल्के से नहीं ले सकते हैं। हम अपने खेल पर ध्यान देंगे और उस प्रक्रिया को अपनाने की कोशिश करेंगे जो हमने अभ्यास के दौरान अपनाई थी।’’ राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम ने नेशंस कप से पहले स्पेन के खिलाफ तीन और आयरलैंड के खिलाफ एक अभ्यास मैच खेला था।

सविता ने कहा,‘‘ हमें अपने खेल पर ध्यान देना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि हम अपनी क्षमता के अनुसार खेलें। आयरलैंड के खिलाफ ब्यूटी डंगडुंग, नेहा, गुरजीत, संगीता और नवनीत ने गोल किए जिससे कि हमारे आक्रमण में विविधता का पता चलता है।’’

भारत पूल बी में अपना अगला मैच अपने एशियाई प्रतिद्वंदी जापान से 12 दिसंबर को खेलेगा जिससे वह 2018 में एशियाई खेलों के फाइनल में हार गया था। इसके बाद भारतीय टीम 14 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका का सामना करेगी जबकि नॉकआउट मैच 16 और 17 दिसंबर को खेले जाएंगे।

Advertisement
First Published - December 10, 2022 | 4:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement