facebookmetapixel
Advertisement
फॉरेस्ट एसेंशियल्स का अधिग्रहण करेगी एस्टी लॉडर कंपनीज, ब्रांड भारत में बनेगा नेतृत्व केंद्रFY27 के लिए इंडिया रेटिंग्स का अनुमान, यात्री वाहनों की बिक्री होगी नरमयूनिक्लो इंडिया का FY26 में 44% वृद्धि का लक्ष्य, भारत को ग्लोबल सोर्सिंग हब बनाएगीजीएसटी 2.0 के बाद फरवरी में वाहनों की खुदरा बिक्री रही टॉप गियर में, कुल बिक्री 24.1 लाखFMCG बाजार में ग्रामीण-शहरी अंतर घटा, तिमाही वृद्धि 7.8% पर धीमीरुपया डॉलर के मुकाबले 0.6% चढ़ा, आरबीआई के हस्तक्षेप से सुधारतीन दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 900 अंक चढ़ाअमेरिका से व्यापार करार में एशियाई प्रतिद्वंद्वियों से कम शुल्क दर पर भारत का जोरप​श्चिम ए​शिया में टकराव का असर: औद्योगिक क्षेत्र को गैस आवंटन में होगी कटौती!Editorial: टाटा संस की सूचीबद्धता पर फिर बढ़ा फोकस

Ind Vs Pak Asia Cup: भारत और Pak के बीच भिड़ंत आज, लेकिन मैच पर मंडरा रहा बारिश का ख़तरा

Advertisement

यदि शनिवार (2 सितंबर) को कैंडी का मौसम खराब रहता है तो भारत और पाकिस्तान एक-एक अंक मिलेगा। और अगर नेपाल 4 सितंबर को भारत को हराने में कामयाब हो जाता है, जो एक बड़ा उलटफेर होगा

Last Updated- September 19, 2023 | 2:58 PM IST
Asia Cup 2023

एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) में बहुप्रतीक्षित भारत और पाकिस्तान (Ind Vs Pak Today) के बीच मैच का इंतजार अब लगभग खत्म हो गया है। कुछ ही घंटों में दोनों टीमें कैंडी में मैदान में उतरेंगी।

इस हाई वोल्टेज वाले मुकाबले का क्लैश आज यानी 2 सितंबर दोपहर 3 बजे कैंडी के पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शुरू होगा।

बारिश के खेल में खलल डालने की आशंका

हालांकि, बारिश के खेल में खलल डालने की आशंका है। बता दें कि शनिवार को कैंडी में भारत और पाकिस्तान (Ind Vs Pak Asia Cup ) के बीच खेले जाने वाले मैच के दौरान बारिश की 60 प्रतिशत से अधिक संभावना है।

बांग्लादेश और श्रीलंका के मैच के दौरान बारिश बहुत ही कम हुई थी। हालांकि, मौसम विभाग ने 31 अगस्त को बांग्लादेश-श्रीलंका मैच के दौरान भी बारिश की संभावना थी, लेकिन एक मौके पर केवल कुछ मिनटों की रुकावट आई।

Accuweather.com के मुताबिक, भारत और पाकिस्तान के बीच टॉस के समय भारतीय समयअनुसार दोपहर 2:30 बजे पल्लेकेले स्टेडियम पर बादल छाए रहेंगे।

आइयें जानते है 2 सितंबर को भारत बनाम पाकिस्तान मैच के दौरान मौसम का प्रति घंटा पूर्वानुमान;

अपराह्न 3 बजे बारिश की होने की संभावना 34 प्रतिशत है।

कैंडी में शाम 5 बजे मौसम का पूर्वानुमान

Accuweather.com के अनुसार, यदि मैच शुरुआत में प्रभावित नहीं होता है और पूर्वानुमान में सुधार नहीं होता है, तो शाम 5 बजे पर 59 प्रतिशत बारिश होगी और बारिश के पक्का होने की उम्मीद है।

वहीं, भारतीय समयानुसार रात 8 बजे तक बारिश इस मैच में खलल डाल सकती है।

तो क्या होगा अगर भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप मैच रद्द हो गया?

यदि शनिवार (2 सितंबर) को कैंडी का मौसम खराब रहता है तो भारत और पाकिस्तान एक-एक अंक मिलेगा। और अगर नेपाल 4 सितंबर को भारत को हराने में कामयाब हो जाता है, जो एक बड़ा उलटफेर होगा। तो भारत एशिया कप 2023 के सुपर 4 दौर में आगे नहीं बढ़ पाएगा।

Advertisement
First Published - September 2, 2023 | 10:53 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement