facebookmetapixel
Advertisement
Micron का प्लांट 28 फरवरी से होगा चालू, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन; चिप उत्पादन में बढ़ेगा भारत का रुतबाआईटी शेयरों का 17.5 साल में सबसे कमजोर प्रदर्शन, शेयर बाजार डगमगाया; लगातार तीसरे महीने गिरावटनई जीडीपी सीरीज का असर: वृद्धि दर 7.6% रहने की आस; नॉमिनल आधार घटा4,000 अरब डॉलर के पार पहुंच जाएगी अर्थव्यवस्था: CEA वी. अनंत नागेश्वरननई जीडीपी सीरीज में कृषि की रफ्तार सुस्त, FY26 में वृद्धि घटकर 2.4% रहने का अनुमानFY26 के लिए राजकोषीय घाटा बढ़कर 4.5% और ऋण जीडीपी अनुपात 58% होगाजीडीपी संशोधन सही कदम कई सवालों के जवाब बाकी: प्रणव सेनखपत मांग पटरी पर लौटने के संकेत, FY26 में PFCE बढ़कर 7.7% रहने का अनुमान; सरकारी व्यय स्थिरEditorial: क्या सब्सिडी की राजनीति देश की अर्थव्यवस्था पर भारी पड़ रही है?पुलिस बनाम पुलिस विवाद के बीच सियासत गरम: सुक्खू सरकार के लिए संकट में अवसर?

IND v WI: भारत ने वेस्टइंडीज को 114 रन पर किया ऑलआउट, रवींद्र जडेजा ने तोड़ा कपिल देव का रिकॉर्ड

Advertisement

वेस्टइंडीज की तरफ से शे होप ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए, जडेजा ने मेजबान टीम के टॉप ऑर्डर की कमर तोड़ दी।

Last Updated- September 19, 2023 | 3:17 PM IST

भारत के खिलाफ बारबोडास वनडे में वेस्टइंडीज टीम 23 ओवर में केवल 114 रन पर ऑलआउट हो गई। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही और उन्होंने 50 रन के भीतर 3 विकेट गंवा दिए। उसके बाद कुछ देर के लिए Alick Athanaze ने शे होप के साथ मिलकर पारी को जरूर संभालने की कोशिश की लेकिन यह कोशिश काफी नहीं थी।

Alick Athanaze के 22 रन बनाकर आउट होने के बाद एक बार फिर से विकेटों के गिरने का सिलसिला शुरू हो गया है। उनकी आखिरी उम्मीद शेप होप आठवें विकेट के रूप में 43 रन बनाकर आउट हुए और वेस्टइंडीज की पूरी पारी 114 रन पर सिमट गई। इस दौरान वेस्टइंडीज के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 6 रन देकर 4 विकेट झटके। वहीं रवींद्र जडेजा ने 3 विकेट झटके।

वेस्टइंडीज ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड

भारत के खिलाफ वनडे में वेस्टइंडीज का यह दूसरा सबसे कम स्कोर है। इसके पहले वे 2018 में 104 रन पर ऑलआउट हो गए थे। साथ ही पहले बल्लेबाजी करते हुए 23 से कम ओवरों में वेस्टइंडीज दूसरी बार ऑलआउट हुई है। इसके पहले वे साल 2011 में बांग्लादेश के खिलाफ चटोग्राम में 22 ओवर में ऑलआउट हो गए थे।

Also Read: India v West Indies, ODI: भारतीय खिलाड़ियों के निशाने पर 4 बड़े रिकॉर्ड; कोहली, रोहित पर सबकी नजरें

रवींद्र जडेजा ने बनाया रिकॉर्ड

रवींद्र जडेजा ने इस मैच में 3 विकेट झटके। इसके साथ ही वह वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। जडेजा के नाम वेस्टइंडीज के खिलाफ 44 विकेट हैं। दूसरे नंबर पर कपिल देव (43 विकेट) और पहले नंबर पर अनिल कुंबले (41 विकेट) हैं।

जडेजा और कुलदीप का शानदार रिकॉर्ड

कुलदीप यादव ने मैच में 4 और जडेजा ने 3 विकेट झटके। यह पहला मौका है जब भारत के लिए किसी वनडे मैच में लेफ्ट आर्म स्पिनर ने 7 विकेट लिए हैं।

Advertisement
First Published - July 27, 2023 | 10:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement