facebookmetapixel
Advertisement
रुपये में पांच दिन से जारी भारी गिरावट थमी, डॉलर के मुकाबले रिकवरी में क्रूड और RBI का बड़ा हाथनीट पर्चा लीक को PM मोदी ने बताया ‘घोर पाप’, राहुल गांधी का प्रधानमंत्री आवास के सामने प्रदर्शनखाड़ी युद्ध के तनाव से गहराया विमानन संकट, पायलट एसोसिएशन ने UAE की उड़ानें रोकने की उठाई मांगबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से प्रशांत किशोर की पहली अग्निपरीक्षा, जन सुराज पार्टी के लिए दांव पर लगी साखभारत के उर्वरक निर्यात को मिली रफ्तार, 3 साल में निर्यात 52% बढ़ाजुलाई में फिर बढ़ा विदेशी निवेशकों का भरोसा, FPI ने चुनिंदा सेक्टरों में की ताबड़तोड़ खरीदारीपीएलआई योजना ने बदली विनिर्माण की तस्वीर, ₹2.4 लाख करोड़ का आया निवेश; 14.5 लाख को मिली नौकरियांसरकार ने कहा: बिना एथेनॉल वाले पेट्रोल पर वापस जाने का कोई प्रस्ताव नहीं, पंपों पर जारी रहेगी सप्लाईभारतीय रिजर्व बैंक ने स्वैप योजना से जुटाए 21 अरब डॉलर, शुरुआती हफ्तों में ही दर्ज हुई रिकॉर्ड आवकरिकॉर्ड वाहन बिक्री से बजाज ऑटो का मुनाफा 46% बढ़ा, राजस्व 65% उछला

कम आधार से मार्च में कारों की बिक्री को धार

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 6:26 AM IST

मार्च में वाहन कंपनियों ने बिक्री में 100 प्रतिशत से भी अधिक इजाफा दर्ज किया है। हालांकि पिछले वर्ष के न्यून आधार प्रभाव की वजह से आंकड़ों में इतनी तेजी दिख रही है। हालांकि वाहन उद्योग के लोगों का कहना है कि बिक्री के आंकड़ों को पिछले वर्ष मार्च में दर्ज बिक्री के संदर्भ में देखा जाना चाहिए जब लॉकडाउन की वजह से सात दिनों तक कोई बिक्री नहीं हो पाई थी। इस बारे में एक वाहन कंपनी के अधिकारी ने कहा, ‘मार्च 2020 में काफी कम बिक्री हुई थी और इस वजह से मार्च 2021 के बिक्री के आंकड़ों में इतनी अधिक तेजी दिख रही है। सच्चाई यह है कि बिक्री के आंकड़े वर्ष 2015-16 के स्तर से कम हैं।’
देश में कार बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजूकी ने मार्च में 1,67,014 कारों की बिक्री और पिछले साल के 83,792 के मुकबाले इसमें करीब 100 प्रतिशत की तेजी दर्ज हुई। हालांकि वित्त वर्ष 2021 के लिहाज से देखा जाए तो कंपनी की कुल बिक्री में 7.8 प्रतिशत की कमी आई है।
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने मार्च 2021 में 40,403  वाहन बेचे जबकि पिछले वर्ष मार्च में यह संख्या 6,679 रही थी।

Advertisement
First Published - April 1, 2021 | 11:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement