facebookmetapixel
Advertisement
Dr Reddy’s Share Price: Q1 नतीजों के बाद 9% टूटा शेयर, 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचा; ब्रोकरेज की क्या है राय?IndusInd Bank पर बढ़ा ब्रोकरेज का भरोसा? Q1 के बाद स्टॉक पर क्या हो निवेश की स्ट्रैटेजीNCDEX के जरिए म्युचुअल फंड में हो सकेगा ट्रांजैक्शन, 29 जुलाई को शुरू होगा प्लेटफॉर्मबाजार में गिरावट के बीच एक्सपर्ट की पसंद बने ये 3 शेयर, जानें टारगेट और स्टॉप लॉसEternal Share Price: तिमाही नतीजों के बाद चमका Eternal का शेयर! ब्रोकरेज भी बुलिश, 40% तक तेजी की उम्मीदNew Brezza 2026: कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में नई ब्रेजा देगी टक्कर! पहली बार कार खरीदने वालों पर मारुति का दांवसोना-चांदी की तेजी पर लगा ब्रेक, जानें आज कितने गिरे भावप्रधानमंत्री मोदी का पेपर लीक पर बड़ा ऐलान, दोषियों को सजा देने बनाएंगे फास्ट-ट्रैक कोर्टहाई-टेक स्टार्टअप के लिए कमजोर रही वीसी फंडिंग, क्या Semicon 2 के बाद बदलेगा माहौल?TVS Motor ने बनाया ग्लोबल ग्रोथ रोडमैप, अफ्रीका और यूरोप पर रहेगा फोकस

बाउंस ने 69 हजार रुपये में उतारा ई-वाहन

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 11:06 PM IST

बेंगलूरु की स्मार्ट मोबिलिटी सॉल्युशन कंपनी बाउंस ने भारत की ईवी (इलेक्ट्रिक व्हीकल) संभावनाओं को मजबूती प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्घता को स्पष्ट करते हुए बाउंस इन्फीनिटी ई1 नाम से अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किया है। बाउंस इन्फीनिटी ई1 को विशेष ‘बैटरी एज ए सर्विस’ विकल्प के साथ पेश किया जाएगा, और यह भारतीय बाजार में अपने तरह का पहला ई-स्कूटर होगा।
बैटरी और चार्जर सहित इस स्कूटर की कीमत 68,999 रुपये (दिल्ली एक्स-शोरूम) और बैटरी-एज-ए-सर्विस के साथ स्कूटरों की कीमत 45,099 रुपये (दिल्ली एक्स-शोरूम) है। ग्राहक यह स्मार्ट स्कूटर महज 499 रुपये देकर पहले से बुक करा सकते हैं, यह बुकिंग राशि ग्राहक के लिए रिफंडेबल यानी वापस मिल सकती है। बाउसं इन्फीनिटी ई1 स्कूटर फेम (फास्टर एडॉप्शन ऐंड मैन्युफेक्चरिंग ऑफ हाइब्रिड ऐंड इलेक्ट्रिक व्हीकल)-2 इंजन वाले हैं।
बाउंस के मुख्य कार्याधिकारी एवं सह-संस्थापक विवेकानंद हैलेकेयर ने कहा, ‘मेरा मानना है कि भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की संभावनाएं मजबूत बनी हुई हैं और इसे ध्यान में रखते हुए हमने जून 2019 में अपने घरेलू ईवी मोबिलिटी सॉल्युशनों को पेश किया था। आज, हम अपनी सफलता दर्ज कर रहे हैं और ईवी की तेज लोकप्रियता के लिए, बाउंस ने इन्फीनिटी ई1 के विकास की दिशा में एक कदम और बढ़ाया है। हम भारत को वैश्विक तौर पर ईवी की दिशा में आगे ले जाने के लिए सभी चुनौतियां दूर करने के लिए प्रयासरत हैं।’
बाउंस अब प्रत्यक्ष रूप से इलेक्ट्रिक दोपहिया निर्माताओं ओला इलेक्ट्रिक, एथर एनर्जी, हीरो इलेक्ट्रिक, बजाज चेतक, टीवीएस मोटर कंपनी और बूम मोटर्स के साथ प्रतिस्पर्धा करती है। एक्सेल, सिकोया और बी कैपिटल गु्रप जैसे प्रख्यात निवेशकों द्वारा समर्थित कंपनी ने 22 करोड़ डॉलर की पूंजी जुटाई है। बाउंस ने वर्ष 2021 में करीब 70 लाख डॉलर में 22 मोटर्स में 100 प्रतिशत हिस्सा खरीदा था, जिसमें उसके भिवाडी, राजस्थान स्थित निर्माण संयत्र भी शामिल हैं, जिनकी सालाना निर्माण क्षमता 180,000 स्कूटर की है।

Advertisement
First Published - December 2, 2021 | 11:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement