facebookmetapixel
Advertisement
Suzlon को 201.6 MW का बड़ा ऑर्डर, Waaree Group के पहले विंड एनर्जी के लिए समझौताJSW Energy vs Adani Green: किस शेयर पर ज्यादा बुलिश हैं ब्रोकरेज, कहां मिल सकता है बड़ा रिटर्न?Xtranet Technologies IPO में पैसा लगाएं या नहीं? जानें प्राइस बैंड, GMP और एक्सपर्ट ने क्या दी सलाहरियल एस्टेट का आउटलुक मजबूत, अब नहीं बिगड़ेंगे हालात; ऑफिस मार्केट बनेगा सबसे बड़ा सहारा!आय बढ़ी तो बीमा कवर भी बढ़ाएं? जानें टर्म प्लान अपडेट करना कब हो जाता है जरूरीLohia Corp IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला इश्यू, पैसा लगाएं या नहीं? जानें GMP, प्राइस बैंड और एक्सपर्ट की रायIndo-MIM IPO: ₹3,812 करोड़ का IPO खुला, एंकर निवेशकों ने लगाया ₹1,141 करोड़ का दांव; जानें निवेश करें या नहींकार लोन दरें 7.35% से शुरू: भारत के टॉप बैंकों में EMI की तुलनाDr Reddy’s Share Price: Q1 नतीजों के बाद 9% टूटा शेयर, 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचा; ब्रोकरेज की क्या है राय?IndusInd Bank पर बढ़ा ब्रोकरेज का भरोसा? Q1 के बाद स्टॉक पर क्या हो निवेश की स्ट्रैटेजी

बजाज ऑटो: मांग की चिंता से दबाव

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 8:54 PM IST

बजाज ऑटो के नेतृत्व में घरेलू दोपहिया वाहनों की बिक्री ने फरवरी में भी निराश किया और एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले दो अंकों में गिरावट दर्ज की।
महीने के दौरान बजाज ऑटो ने घरेलू बाजार में अपने दोपहिया वाहनों की बिक्री में 35 फीसदी की गिरावट दर्ज की। उसके बाद हीरो मोटोकॉर्प ने 32 फीसदी और आयशर मोटर्स ने 20 फीसदी की गिरावट दर्ज की। टीवीएस मोटर का प्रदर्शन अपेक्षाकृत बेहतर रहा क्योंकि उसकी बिक्री में 11 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। थोक बिक्री आंकड़ों में गिरावट की झलक इन वाहन कंपनियों के शेयरों में भी दिखी और बुधवार को बजाज ऑटो का शेयर 4.6 फीसदी लुढ़क गया। गुरुवार को भी उसके शेयर में 2 फीसदी की गिरावट आई और शुक्रवार को 1.37 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
प्रभुदास लीलाधर रिसर्च के वरुण बक्शी ने कहा कि बजाज ऑटो के बिक्री आंकड़े उम्मीद से कमतर रहे। ग्रामीण बाजार में कमजोर धारणा से घरेलू बिक्री प्रभावित हुई जबकि तिपहिया के कमजोर प्रदर्शन से निर्यात की रफ्तार सुस्त रही।
फरवरी में निर्यात श्रेणी ने कुल मात्रात्मक बिक्री में 64 फीसदी का योगदान किया और बाजार इस श्रेणी में बजाज ऑटो के प्रदर्शन पर करीबी नजर रखेगा। फरवरी में मोटरसाइकिल का निर्यात लगभग स्थिर रहा लेकिन तिपहिया वाहनों के निर्यात में 23 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि बजाज ऑटो और टीवीएस मोटर के मामले में गिरावट की एक वजह ऊंचा आधार भी है। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से दोपहिया वाहनों की मांग बढ़ सकती है क्योंकि उसके प्रमुख बाजार कच्चे तेल के उत्पादक/ निर्यातक हैं।
इक्रा के उपाध्यक्ष एवं सेक्टर प्रमुख (कॉरपोरेट रेटिंग्स) रोहन कंवर गुप्ता ने कहा कि घरेलू दोपहिया बाजार में प्रीमियम दोपहिया वाहनों (150 सीसी से अधिक) के लिए मांग काफी दमदार है जबकि मूल्य वृद्धि और ईंधन कीमतों में तेजी के कारण निचली श्रेणी में ग्राहकों की धारणा प्रभावित हो रही है।
प्रीमियम मोटरसाइकिल के लिए जबरदस्त मांग बरकरार है लेकिन टीवीएस मोटर और बजाज ऑटो के प्रबंधन ने संकेत दिए हैं कि इस श्रेणी में बिक्री को सेमीकंडक्टर किल्लत का झटका लगा। सेमीकंडक्टर की कमी के कारण उत्पादन प्रभावित हुआ। टीवीएस मोटर ने उम्मीद जताई कि आगामी महीनों के दौरान सेमीकंडक्टर की आपूर्ति सुचारु हो जाएगी। बजाज ऑटो ने संकेत दिया कि सेमीकंडक्टर किल्लत के कारण उसे 15 से 20 फीसदी गिरावट का सामना करना पड़ रहा है।
बाजार की अग्रणी कंपनी बजाज ऑटो के लिए प्रीमियम श्रेणी की मात्रात्मक बिक्री में सुधार काफी महत्त्वपूर्ण है क्योंकि इससे उसकी लाभप्रदता प्रभावित होगी। बजाज ऑटो का शेयर अपने मौजूदा स्तर पर वित्त वर्ष 2023 के लिए आय अनुमान के मुकाबले 15 गुना पर कारोबार कर रहा है। जबकि टीवीएस मोटर का शेयर 32 फीसदी छूट पर कारोबार कर रहा है।

Advertisement
First Published - March 5, 2022 | 10:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement