facebookmetapixel
स्वदेशी ताकत को पंख! HAL ने तेजस Mk1A के लिए 113 इंजन डील पर किए साइन, वायुसेना को मिलेगा बड़ा बूस्टMultibagger Stock: एक साल में 5 गुना रिटर्न, अब 1:1 बोनस शेयर का तोहफा; जानिए क्या करती है ये कंपनीक्या आपका भी गलत ट्रैफिक चालान कट गया है? ऐसे ऑनलाइन कर सकते हैं चैलेंजअक्टूबर में शाकाहारी थाली 17% और नॉन-वेज थाली 12% सस्ती, आलू-प्याज-टमाटर के दाम गिरेBajaj Auto Q2 Results: मुनाफा 53% बढ़कर ₹2,122 करोड़ पर पहुंचा, रिकॉर्ड स्पेयर पार्ट्स बिक्री से बढ़ा ग्रोथ₹200 से कम वाला ये शेयर उड़ान भरने को तैयार, Q2 नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने दी BUY रेटिंगSwiggy जुटाएगी ₹10 हजार करोड़: QIP- प्राइवेट ऑफरिंग से होगी फंडिंग, जेप्टो से टक्कर के बीच बड़ा कदमसरकारी कर्मचारी दें ध्यान! अगर UPS अपना रहे हैं तो VRS को लेकर क्या है नियम? जानें सबकुछMarket This Week: ट्रेड डील की उम्मीदों पर भारी FII बिकवाली, सेंसेक्स-निफ्टी 1% फिसले; निवेशकों के ₹4.74 लाख करोड़ डूबेक्या आप अपना हेल्थ इंश्योरेंस पोर्ट करने जा रहे हैं? करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी!

PM मोदी ने AAP को कुचलने के लिए शुरू किया ‘ऑपरेशन झाड़ू’, आने वाले समय में हम सड़क पर आ जाएंगे: केजरीवाल

CM अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि BJP ने AAP को कुचलने के लिए 'ऑपरेशन झाड़ू' शुरू किया है क्योंकि भाजपा 'आप' को एक चुनौती के रूप में देख रही है।

Last Updated- May 19, 2024 | 1:38 PM IST
Delhi CM Kejriwal

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आम आदमी पार्टी (आप) को कुचलने के लिए ‘ऑपरेशन झाड़ू’ शुरू किया है क्योंकि भाजपा ‘आप’ को एक चुनौती के रूप में देखती है।

भाजपा मुख्यालय पर ‘आप’ के प्रस्तावित विरोध मार्च से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आगे बड़ी चुनौतियां सामने आएंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनका सामना करने के लिए तैयार रहने को कहा।

केजरीवाल ने कहा, ”प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से चिंतित हैं। पार्टी बहुत तेजी से आगे बढ़ी है। उन्होंने पार्टी को कुचलने के लिए ‘ऑपरेशन झाड़ू’ शुरू किया है। आने वाले समय में हमारे बैंक खातों से लेन-देन पर रोक लगा दी जाएगी, हमारा कार्यालय भी छीन लिया जाएगा और हम सड़क पर आ जाएंगे।”

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से कहा, ”हमारे सामने आगे बड़ी चुनौतियां होंगी। कृपया उनका सामना करने के लिए तैयार रहें। एक बात याद रखें कि अतीत में हमें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। हमारे ऊपर भगवान हनुमान का आशीर्वाद है। हम इनसे बच नहीं पाते… सत्य के मार्ग पर चलना है। हम समाज के लिए काम करना चाहते हैं।”

आबकारी नीति मामले में अंतरिम जमानत पर बाहर आए केजरीवाल ने शनिवार को कहा था कि वह अन्य आप नेताओं के साथ 19 मई को भाजपा मुख्यालय जाएंगे ‘ताकि प्रधानमंत्री जिसे चाहें उसे जेल भेज सकें’।

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, ”हम शांतिपूर्ण तरीके से भाजपा मुख्यालय तक मार्च करेंगे और अगर पुलिस हमें रोकती है तो हम वहीं बैठ जाएंगे। हम आधे घंटे तक इंतजार करेंगे और देखेंगे कि क्या वे हमें गिरफ्तार करते हैं। अगर उन्होंने हमें गिरफ्तार नहीं किया तो यह उनकी हार होगी। आप हम सबको जेल भेज सकते हैं और खुद देख सकते हैं कि पार्टी खत्म होती है या और आगे बढ़ती है।”

तिहाड़ जेल में बंद रहने के समय को याद करते हुए केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने वहां दो बार भगवद्गीता और एक बार रामायण पढ़ी।

First Published - May 19, 2024 | 1:38 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट