facebookmetapixel
Advertisement
पाकिस्तान में भड़के प्रदर्शन, अमेरिका ने कराची-लाहौर से स्टाफ हटाने का दिया आदेशBusiness Loan Insurance क्यों है जरूरी? कहीं आपकी एक चूक परिवार और संपत्ति को संकट में न डाल दे!SIP Investment: ₹10,000 की मंथली एसआईपी से कितना बनेगा पैसा? 5 से 15 साल तक की पूरी कैलकुलेशन देखेंSugar Stocks: क्या आने वाली है एथेनॉल कीमतों में बढ़ोतरी? शुगर शेयरों ने लगाई दौड़दुनिया के केंद्रीय बैंक अचानक क्यों धीमे पड़ गए? जनवरी में सोना खरीद सिर्फ 5 टनखामेनेई के बाद कौन? बेटे मोजतबा को सुप्रीम लीडर बनाने की तैयारी29 दिग्गज शेयर 200-DMA के नीचे! क्या अब बेचने का समय आ गया? बता रहे एक्सपर्टIIP डेटा आया: इंडस्ट्री में सुधार के संकेत, लेकिन बाजार के सामने नई चुनौतीMaruti Suzuki, TVS Motor: ऑटो कंपनियों के लिए खतरा? तेजी के बीच निर्यात पर मंडराया संकटStock Market today: मिड-डे में भी नहीं थमी गिरावट! बाजार में चौतरफा दबाव

अतीक हत्याकांड में तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग गठित, दो महीने के भीतर सौंपनी होगी रिपोर्ट

Advertisement
Last Updated- April 16, 2023 | 10:24 PM IST
Atiq Ahmed shot dead

उत्तर प्रदेश सरकार ने गैंगस्टर से नेता बने पूर्व सांसद अतीक अहमद और उसके भाई तथा पूर्व विधायक खालिद अजीम उर्फ अशरफ की प्रयागराज में सनसनीखेज हत्याओं की जांच के लिए तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग का गठन किया है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार इलाहाबाद उच्‍च न्‍यायालय के सेवानिवृत्त न्‍यायाधीश अरविंद कुमार त्रिपाठी द्वितीय की अध्‍यक्षता में पूर्व पुलिस महानिदेशक सुबेश कुमार सिंह और सेवानिवृत्त जनपद न्यायाधीश बृजेश कुमार सोनी को बतौर सदस्‍य आयोग में शामिल करते हुए तीन सदस्यीय आयोग का गठन किया गया है।

आयोग को मामले की जांच के बाद दो महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपनी होगी। राज्य के गृह विभाग ने जांच आयोग अधिनियम, 1952 के तहत आयोग का गठन किया है। उप्र के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने अतीक अहमद और अशरफ की सनसनीखेज हत्‍या में उच्‍च स्‍तरीय जांच के आदेश दिए। इसके साथ ही यह भी कहा कि इसमें तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग का गठन कर मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए।

अतीक अहमद (60) और उसके भाई अशरफ अहमद की शनिवार रात हुई हत्या के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने इस घटना की उच्‍च स्‍तरीय जांच का आदेश देते हुए तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग के गठन के निर्देश दिए हैं।

रविवार शाम प्रयागराज के कसारी मसारी कब्रिस्तान में कड़ी सुरक्षा के बीच अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद अतीक और अशरफ के शव शाम करीब साढ़े छह बजे कब्रिस्तान लाए गए।

इससे पहले पुलिस ने रविवार की सुबह हत्या मामले तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने बताया कि प्रयागराज के धूमनगंज थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राजेश कुमार मौर्य ने शाहगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, अतीक अहमद और अशरफ की हत्या में लवलेश तिवारी (बांदा), मोहित उर्फ सनी (हमीरपुर) और अरुण मौर्य (कासगंज) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

इस मामले में विपक्षी नेताओं ने सत्तारूढ़ भाजपा पर हमला बोला और आरोप लगाया कि इसके शासन में जंगल राज और माफिया राज है। कांग्रेस ने रविवार को कहा कि अपराधियों को देश के कानून के तहत कड़ी सजा मिलनी चाहिए और राजनीतिक उद्देश्य से न्यायिक प्रक्रिया से खिलवाड़ लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस्तीफे की मांग की।

Advertisement
First Published - April 16, 2023 | 10:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement