facebookmetapixel
Advertisement
कच्चा तेल 1.6% तक टूटा, मांग में सुस्ती का दिखा असर; आगे और सस्ता होगा क्रूड?Gold silver price today: सोना ₹170 टूटा, चांदी ₹1,010 रुपये फिसलीगूगल Pixel 11 सीरीज लॉन्च, 120x जूम, टेंसर G6 और जैमिनी AI से लैस; भारत में क्या होगी कीमत?Paytm शेयर में 20% गिरावट के बाद अब SEBI का नोटिस, CEO-CFO से मांगा जवाब; जानें क्या है मामलाStock Market Update: बाजार में गिरावट! Sensex 200 अंक फिसला, Nifty 24,349 के पास; Lenskart Solutions ने छुआ 52-हफ्तों का उच्चतम स्तरStocks To Watch Today: UltraTech में ₹1,909 करोड़ का ब्लॉक डील! Jio Financial समेत इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजरफर्जी कॉपीराइट दावों पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मेटा से मांगा जवाबएयर इंडिया पायलट का मारिजुआना टेस्ट पॉजिटिव, पहली बार लाइसेंस रद्द नहीं होगात्योहारों से पहले रोजगार के मौके बढ़ेंगे, कंपनियां 15-20% ज्यादा अस्थायी कर्मचारी रखेंगीएआई से बदल रहा काम का तरीका, जीसीसी के 46% कर्मचारियों को नई स्किल्स की जरूरत

कोविड के आंकड़े अद्यतन करे केरल

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 7:46 PM IST

केंद्र सरकार ने केरल को कोविड के ताजा आंकड़े फिर से अद्यतन करने का सख्ती से निर्देश दिया है। केरल ने चार दिनों के लिए कोविड के आंकड़े अद्यतन करने बंद कर दिए थे जिसकी वजह से देश ने कोविड के ताजा आंकड़े में 90 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की है और पिछले 24 घंटे में संक्रमण दर में 165 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। केंद्र ने केरल को रोजाना आधार पर कोविड आंकड़े का अद्यतन करने के लिए कहा है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के मुख्य सचिव राजन खोब्रागढ़े ने एक पत्र में कहा कि राज्य ने सोमवार को चार दिनों के अंतर (14-17 अप्रैल) के बाद कोविड के आंकड़े दर्ज कराए। नतीजतन प्रमुख संकेतकों, देश में संक्रमण के मामले, संक्रमण से होने वाली मौत और संक्रमण की दर पर असर पड़ा।
सोमवार को केरल ने 914 मामले और कोविड से 213 लोगों की मौत की सूचना दी जिससे देश के कुल संक्रमण मामलों में तेजी आई और यह बढ़कर 2,183 के आंकड़े तक पहुंच गया जबकि मरने वालों की संख्या 214 हो गई। इसकी तुलना रविवार के संक्रमण के 1,150 नए मामले और चार लोगों की मौत से की गई। पिछली बार केरल ने 13 अप्रैल को कोविड के आंकड़े साझा किए थे। हालांकि स्थानीय मीडिया के मुताबिक कोविड के रोजाना मामले में तेज गिरावट देखी जा रही थी। आखिरी बार 19 मार्च को भारत में 2,000 से अधिक मामले सामने आए थे जब 2,075 नए मामले दर्ज किए गए थे।
केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग द्वारा भेजे गए पत्र के मुताबिक, ‘कोविड महामारी से बचाव में भारत की कोशिश में डेटा के लगातार और जल्द अद्यतन करने से मदद मिलेगी। इससे न केवल निगरानी में बल्कि केंद्र, राज्य और जिला स्तर पर रणनीति बनाने में भी सहूलियत होगी।’

Advertisement
First Published - April 18, 2022 | 11:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement