facebookmetapixel
Advertisement
उदारीकरण के 35 साल: सुधार के इंतजार में ‘पूरब का शेफील्ड’; क्या डबल इंजन सरकार लौटाएगी औद्योगिक गौरव?वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच घरेलू सुधारों पर जोर, रणनीतिक बढ़त के लिए तेज नीतिगत फैसलों की जरूरत: वित्त मंत्रालयE20 विवाद के बीच बढ़ी Ethanol-Free Fuel की मांग, प्रीमियम पेट्रोल की बिक्री दोगुनी से ज्यादा हुईQ1 Results: अदाणी एंटरप्राइजेज को ₹1,160 करोड़ का घाटा, जानें आयशर मोटर्स, एशियन पेंट्स समेत अन्य कंपनियों का कैसा रहा रिजल्ट SML Mahindra ने M&M के ट्रक-बस कारोबार का ₹525 करोड़ में अधिग्रहण मंजूर, CV मार्केट में बढ़ाएगी पकड़L&T का ऑटो कंपोनेंट सेक्टर में बड़ा दांव, EV टेक्नोलॉजी पर ₹5,000 करोड़ करेगी निवेशसार्वजनिक वितरण प्रणाली को अब खाद्य नहीं, पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ना होगाITR Filing 2026: HRA, होम लोन और 80C-80D डिडक्शन क्लेम में अब देनी होगी ज्यादा जानकारी, जानें नए नियमनीट केवल परीक्षा नहीं, सामाजिक बदलाव का माध्यम भी हैEditorial: राज्यों का बढ़ता कर्ज और घाटा अर्थव्यवस्था के लिए क्यों है चिंता का विषय?

इस बार अफवाहों का विस्फोट

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 9:04 PM IST

शनिवार शाम में पांच बम धमाके और सोमवार की सुबह बम की दो अफवाहों ने दिल्ली के प्रमुख थोक बाजारों को तोड़ डाला।


सुरक्षा की कमी से चिंतित व्यापारी भी सहमे-सहमे नजर आए। आम कारोबारी दिनों के मुकाबले सोमवार को दुकानें भी देर से खुलीं। दिल्ली के बाहर से आने वाले ग्राहक बाजार आने के बजाए कारोबारियों से फोन पर हालचाल लेते नजर आए।

दूसरी ओर, सुरक्षा को लेकर दिल्ली किराना कमेटी से लेकर कनफेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेडर्स की बैठकें चलती रहीं। सोमवार की सुबह कनॉट प्लेस के नई दिल्ली हाउस व पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में बम होने की खबर से चारों तरफ अफरा-तफरी फैल गयी। कारोबारियों के मुताबिक सुबह-सुबह बम की अफवाह से थोक बाजार आने वाले ग्राहकों ने अपना मन बदल डाला।

कश्मीरी गेट स्थित ऑटोमोबाइल पाट्र्स मर्चेंट एसोसिएशन के पूर्व प्रधान नरेंद्र मदान कहते हैं, ‘बाहर से आने वाले कारोबारी हमसे फोन पर दिल्ली के बाजारों की खबर पूछ रहे हैं। आने वाले दिनों में भी बम की अफवाह फैलती रही तो इस महीने का कारोबार पिट जाएगा। फिलहाल बाहरी ग्राहकों ने दिल्ली आने का कार्यक्रम टाल दिया है।’

दिल्ली किराना कमेटी के अध्यक्ष प्रेम कुमार अरोड़ा कहते हैं, ‘हमारी कमेटी ने सुरक्षा को लेकर बैठक की है। खारी बावली इलाके में किराना कमेटी की तरफ से निजी सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के साथ यहां की गलियों में भी कैमरे लगाए जाएंगे। पुलिस की तरफ से भी सीसीटीवी लगाने की योजना है।’

सर्राफा बाजार के पदाधिकारी सुरेंद्र खंडेलवाल कहते हैं, ‘पिछले एक सप्ताह से सर्राफा बाजार में तेजी आयी थी, लेकिन इस विस्फोट ने तो पूरे कारोबार का धुआं निकाल दिया। हमने प्रशासन ने बाजार में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है ताकि ग्राहकों को यहां आने का मनोबल बना रहे।’

व्यापारियों का कहना है कि इसी प्रकार से अगर बम की अफवाह का बाजार गर्म रहा तो उनकी दीपावली निश्चित रूप से काली हो जाएगी। मदान कहते हैं, ‘वर्ष 2005 में दीपावली से दो दिन पहले हुए धमाकों से कारोबार में 33-35 फीसदी की गिरावट आयी थी।

तब सिर्फ दीपावली बची थी बाकी त्यौहार निकल चुके थे। इस बार तो त्यौहारों की शुरुआत है।’ उधर कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने प्रमुख थोक बाजारों की सुरक्षा के लिए नागरिक पुलिस तैनात करने और सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग की है।

बम की अफवाह से सहमे आम लोग
सुरक्षा पर कारोबारियों की बैठक
धुआं हुई सर्राफा बाजार की तेजी

Advertisement
First Published - September 15, 2008 | 9:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement