facebookmetapixel
Advertisement
भाजपा शासित राज्य भी कर रहे नई मनरेगा का विरोध: कांग्रेसमन की बात: पीएम मोदी ने गिनाईं आत्मनिर्भर भारत की उपलब्धियां, C-295 विमान और स्वदेशी क्रूज मिसाइल का किया उल्लेखभारत-सेशेल्स के बीच 19 समझौते, हिंद महासागर में समुद्री सुरक्षा साझेदारी को मिली मजबूतीITR Filing 2026: रिटर्न से पहले लेंगे सभी कागज जांच तो नहीं आएगी आयकर नोटिस की आंचEditorial: QCO नियमों में ढील पर्याप्त नहीं, गुणवत्ता ढांचे की व्यापक समीक्षा जरूरीMission SEHAT: पोषण सुरक्षा के लिए कृषि और स्वास्थ्य को जोड़ेगी नई पहल‘कॉमिक्स’ पत्रकारिता से यह कैसा डर? जो सैको की किताब हटाना ‘प्रकाशन जगत का मजाक’बाजार हलचल: मुंबई में वेदर डेरिवेटिव की नैया, ग्रे बाजार दे रहा सतर्कता का संकेतSIP का बढ़ता दम: ऐक्टिव इक्विटी म्युचुअल फंड AUM में हिस्सेदारी पहली बार 40% के पारVarun Beverages Share: असाही के साथ करार से बढ़ेगा बिजनेस, ब्रोकरेज ने जताई तेजी की उम्मीद

सिंगुर के किसानों को नहीं है नैनो से बैर

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 12:20 AM IST

सिंगुर के किसानों को टाटा मोटर्स या फिर उसकी नैनो परियोजना से कोई ऐतराज नहीं था और वे यह नहीं चाहते थे कि कंपनी लखटकिया कार परियोजना को समेट कर वापस चली जाए।
यह कहना है पश्चिम बंग खेत मजूर समिति (पीबीकेएमएस) की अध्यक्ष अनुराधा तलवार का। उन्होंने बताया कि किसानों का विरोध केवल उनकी जमीन के लिए सरकार की ओर से दिए जा रहे मुआवजे को लेकर था, जो उन्हें काफी कम लग रहा था।
साथ ही उन्होंने कहा कि किसानों ने कभी भी इस परियोजना को लेकर विरोध नहीं जताया। तलवार ने कहा, ‘सिंगुर के किसान यह नहीं चाहते थे कि टाटा मोटर्स वह जगह छोड़ कर चली जाए, वे तो बस राज्य सरकार की ओर से दिए जा रहे मुआवजे से खुश नहीं थे और उसे लेने से मना कर रहे थे।’
याद रहे कि टाटा मोटर्स के इंजीनियरों और विदेश से आए विशेषज्ञों को सिंगुर में नैनो के परियोजना स्थल पर पिछले साल 29 अगस्त आधी रात को जिस समूह ने कैद कर रखा था, उसकी अध्यक्षता तलवार ने ही की थी। दरअसल इसी घटना के बाद सिंगुर में परियोजना को लेकर विरोध की गतिविधि और तेज हो गई थी।
इसी दिन टाटा मोटर्स ने सिंगुर इकाई में काम रोकने का फैसला लिया था और बाद में परियोजना को यहां से हटाकर दूसरी जगह ले जाया गया था। नैनो परियोजना को यहां से हटाने के लिए तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी को दोषी ठहराया गया था। और तृणमूल कांग्रेस के विरोध में पीबीकेएमएस ने भी उसका साथ दिया था।
तलवार ने बताया कि उनका संगठन आज भी किसानों को 300 एकड़ जमीन लौटाने की मांग पर अड़ा हुआ है। हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि जिन किसानों से जमीन ली गई है उन्हें लौटाना कानूनी तौर पर मुमकिन नहीं है। राज्य सरकार की सहायता से जमीन के मसले पर कोई समझौता ही एकमात्र विकल्प है।

Advertisement
First Published - February 8, 2009 | 8:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement