facebookmetapixel
Advertisement
उदारीकरण के 35 साल: सुधार के इंतजार में ‘पूरब का शेफील्ड’; क्या डबल इंजन सरकार लौटाएगी औद्योगिक गौरव?वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच घरेलू सुधारों पर जोर, रणनीतिक बढ़त के लिए तेज नीतिगत फैसलों की जरूरत: वित्त मंत्रालयE20 विवाद के बीच बढ़ी Ethanol-Free Fuel की मांग, प्रीमियम पेट्रोल की बिक्री दोगुनी से ज्यादा हुईQ1 Results: अदाणी एंटरप्राइजेज को ₹1,160 करोड़ का घाटा, जानें आयशर मोटर्स, एशियन पेंट्स समेत अन्य कंपनियों का कैसा रहा रिजल्ट SML Mahindra ने M&M के ट्रक-बस कारोबार का ₹525 करोड़ में अधिग्रहण मंजूर, CV मार्केट में बढ़ाएगी पकड़L&T का ऑटो कंपोनेंट सेक्टर में बड़ा दांव, EV टेक्नोलॉजी पर ₹5,000 करोड़ करेगी निवेशसार्वजनिक वितरण प्रणाली को अब खाद्य नहीं, पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ना होगाITR Filing 2026: HRA, होम लोन और 80C-80D डिडक्शन क्लेम में अब देनी होगी ज्यादा जानकारी, जानें नए नियमनीट केवल परीक्षा नहीं, सामाजिक बदलाव का माध्यम भी हैEditorial: राज्यों का बढ़ता कर्ज और घाटा अर्थव्यवस्था के लिए क्यों है चिंता का विषय?

आईटीआई पर गहराया निजीकरण का साया

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 9:43 PM IST

सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) को बढ़ावा देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने अब सूबे के पॉलीटेक्निक कॉलेजों और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) को भी निजी हाथो में सौंपने का फैसला किया है।


प्रदेश सरकार ने पॉलीटेक्निक और आईटीआई को निजी हाथों में देने के लिए दिल्ली की ग्रैड थाटन कंपनी को बतौर सलाहकार नियुक्त किया है। उक्त सलाहकार कंपनी इन शैक्षिक संस्थाओं के संचालन के लिए निजी क्षेत्र की कंपनियों के चयन का काम करेगी साथ ही पॉलीटेक्निक कालेजों की संपत्तियों के मूल्यांकन का भी काम करेगी।

सरकार ने पहले चरण में 25 पॉलीटेक्निक और 125 आईटीआई को निजी हाथों में देने का फैसला किया है। सभी पॉलीटेक्निक बड़े शहरों में स्थापित हैं और इनके काफी खासी मात्रा में खाली जमीन पड़ी है।

इन शहरों में लखनऊ और कानपुर शामिल हैं जहां पॉलीटेक्निक प्राइम लोकेशन पर हैं और उनके पास अच्छी मात्रा में खाली जमीन है। सरकार की इस मुहिम से इन कॉलेजों में काम कर रहे शिक्षक और कर्मचारी आंदोलित हैं और उन्होंने आर-पार लड़ाई लड़ने का इरादा बनाया है।

कल से ही विरोध प्रदर्शनों की शुरुआत हो जाएगी। कर्मचारी नेता अशोक कुशवाहा के मुताबिक पॉलीटेक्निक के कर्मी कल से काली पट्टी बांध कर काम करेंगे।

उनका कहना है कि सरकार ने जल्दी अगर सेवा शर्तों का खुलासा नही किया तो काम काज ठप कर प्रर्दशन की शुरुआत कर दी जाएगी।
सरकार ने पॉलीटेक्निक कॉलेजों के संचालन के लिए टेंडर मांगे है और सलाहकार के सुझाव पर कुल छह कंपनियों ने इस प्रक्रिया में भाग लिया है।

टेंडर तीन अक्टूबर को खोले जाएंगे। पहले सरकार ने कम से कम 300 करोड़ रुपए सलाना टर्नओवर वाली कंपनी को ही टेंडर भरने की इजाजत दी थी जिसे घटाकर बाद में 120 करोड़ रुपये और अब 95 करोड़ रुपये कर दिया है। 

अधिकारियों का कहना है कि टेंडर डालने वाली कंपनी को तीन पुराने कालेज, 24 आईटीआई देने और छह नए पॉलीटेक्निक और 30 नए आईटीआई खोलने की इजाजत होगी साथ ही वह कंपनी एक इंजीनियरिंग कॉलेज भी खोल सकेगी।

उत्तर प्देश में 60 सरकारी पॉलीटेक्निक कॉलेज और 250 के लगभग आईटीआई हैं। इनमें से लखनऊ, कानपुर. इलाहाबाद. वाराणसी, गोरखपुर. जगदीशपुर, नोएडा, सहारनपुर, खुर्जा, बरेली, फैजाबाद, बांदा, फतेहपुर, एटा, पीलीभीत, हरदोई, बस्ती और बलिया के कॉलेज निजी हाथों में दिए जाएंगे।

Advertisement
First Published - September 18, 2008 | 8:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement