facebookmetapixel
Advertisement
सूरज निकला तो बिजली, नहीं निकला तो नुकसान? Renewable कंपनियां इससे कैसे बच रही हैं?Stock Market Today: RBI के फैसले से पहले शेयर बाजार में तेजी के संकेत, GIFT Nifty 172 अंक उछलाLIC OFS को संस्थागत निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स, आज रिटेल निवेशकों के लिए खुला ऑफरRBI MPC August 2026: RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा आज करेंगे रीपो रेट का ऐलान; जानें लाइव स्ट्रीमिंग, समय और पूरी डीटेल80 डॉलर से नीचे ब्रेंट, 75 डॉलर से नीचे WTI; तेल बाजार में बड़ी गिरावटStocks To Watch Today: आज इन शेयरों में होगी तगड़ी हलचल! LIC OFS, Paytm, HFCL और DLF समेत 8 बड़े ट्रिगर्स पर रखें नजरडिजिटल पेमेंट नियमों में बदलाव,UPI पर MDR से 10,000 करोड़ रुपये तक सरकार को मिल सकता है बड़ा राजस्वNDA सांसदों की बैठक में खेल और रोजगार पर फोकस, युवाओं के लिए बढ़ते अवसरों का दिया गया ब्यौरा1991 के आर्थिक सुधारों ने बदली भारत की दशा, उसके बाद भारतीय अर्थव्यवस्था को मिली रफ्तार: जयराम रमेशखनिज ब्लॉकों की नीलामी के बाद भी धीमी रफ्तार, 720 में केवल 105 खदानें शुरू

गिद्दड़बाह परियोजना के लिए आरएफक्यू तारीख बढ़ी

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 12:56 AM IST

पंजाब राज्य विद्युत बोर्ड (पीएसईबी) ने पंजाब में 2640 मेगावाट की कोयला-आधारित गिद्दड़बाह ताप विद्युत परियोजना के निर्माण के लिए आरएफक्यू (योग्यता के लिए अनुरोध) दस्तावेज भेजे जाने की तारीख बढ़ा दी है।
राज्य में बिल्ड-ऑन-ऑपरेट (बीओओ) आधार पर तैयार की जाने वाली इस परियोजना के लिए चौथी बार यह तारीख बढ़ाई गई है। बोर्ड ने आरएफक्यू सौंपे जाने की अंतिम तारीख को 16 अप्रैल से बढ़ा कर 16 जुलाई कर दिया है।
पूर्व में बिजनेस स्टैंडर्ड ने यह खबर दी थी कि बोर्ड इस तारीख को जुलाई तक बढ़ा सकता है। पूर्व की खबरों के मुताबिक सूत्रों ने बताया था कि कोल लिंकेज के लिए कोयला मंत्रालय के साथ बैठक चुनावी संहिता की वजह से जून तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
सूत्रों ने बताया कि गिद्दड़बाह पावर लिमिटेड (जीपीएल) के प्रबंधन ने बोर्ड से मुलाकात की और इस तारीख को बढ़ा कर 16 जुलाई कर दिया गया। गौरतलब है कि पीएसईबी ने इस परियोजना के निर्माण के लिए जीपीएल नाम से कंपनी का गठन किया था।
पहले इस परियोजना के लिए आरएफक्यू भेजे जाने की अंतिम तारीख 19 दिसंबर, 2008 थी जिसे बाद में बढ़ा कर 19 जनवरी, 2009 कर दिया गया था। इसके बाद इसे बढ़ा कर पहले 16 फरवरी और फिर बाद में एक बार और बढ़ाकर 16 अप्रैल कर दिया गया था।

Advertisement
First Published - April 16, 2009 | 9:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement